Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
sanketik photo

sanketik photo



होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर प्रक्षेपास्त्र हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि उसने ‘एमटी काजिमाह 3’ पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को बचाने के अभियान में सहायता की। सभी पांचों भारतीयों को सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंचा दिया गया है। दूतावास ने बचाव अभियान में सहयोग और सहायता के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

दूतावास की ओर से घटना के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद भारतीय नाविकों वाले कई वाणिज्यिक जहाजों को हमलों या सुरक्षा संबंधी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई इस घटना को समुद्री सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और आगे अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक समुद्री व्यापार में इस मार्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और यहां होने वाली किसी भी सुरक्षा घटना का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर पड़ सकता है।

Tags: होर्मुज जलडमरूमध्य में
Previous Post

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

Next Post

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

Related Posts

क्राइम

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

October 2, 2026
देश

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

October 2, 2026
देश

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

October 2, 2026
Next Post

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

Recent Posts

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने निरंतर प्रयासों की श्रृंखला में,...

sanketik photo

होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर प्रक्षेपास्त्र हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों...

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपनी...

बहराइच में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बहराइच जिले में दो दुकानदारों को कथित रूप से अगवा करके अवैध वसूली की कोशिश करने के आरोप में दो...

सुलतानपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर हंगामा, क्लीनिक सील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

सुलतानपुर जिले में चांदा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव से जुड़े एक ऑपरेशन के दौरान...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group