Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


बहराइच जिले में दो दुकानदारों को कथित रूप से अगवा करके अवैध वसूली की कोशिश करने के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब 7.8 किलोग्राम गांजा, तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, पुलिस की वर्दी, फर्जी नंबर प्लेट, एक कार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हरदी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल-नीली बत्ती और सरकारी नंबर प्लेट लगी कार में सवार दो लोग राजी चौराहे से दो व्यक्तियों को जबरन वाहन में बिठाकर महसी की ओर ले जा रहे हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि सिंगिया नसीरपुर गांव के पास वाहन रोककर जांच करने पर एक व्यक्ति पुलिस उपनिरीक्षक की वर्दी में मिला, लेकिन उसके पास विभागीय पहचान पत्र नहीं था और नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दो दुकानदारों को जबरन कार में बिठाया था और उन्हें मुठभेड़ में मारने तथा गांजा रखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर पैसे मांग रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ निवासी पूर्व पुलिसकर्मी समर बहादुर सिंह और श्रीप्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे शामिल हैं। दोनों के अलावा दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार समर बहादुर को 2019 में खराब आचरण और मारपीट के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी, जबकि श्रीप्रकाश को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

Tags: बहराइच में दुकानदारों से
Previous Post

सुलतानपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर हंगामा, क्लीनिक सील

Next Post

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

Related Posts

क्राइम

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर हंगामा, क्लीनिक सील

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

October 2, 2026
Next Post

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

Recent Posts

CBN राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने निरंतर प्रयासों की श्रृंखला में,...

sanketik photo

होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर प्रक्षेपास्त्र हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों...

वक्फ संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में नाम बदलने का अधिकार डीएम को नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का अहम फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अपनी...

बहराइच में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप में दो पूर्व पुलिसकर्मियों समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बहराइच जिले में दो दुकानदारों को कथित रूप से अगवा करके अवैध वसूली की कोशिश करने के आरोप में दो...

सुलतानपुर के निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर हंगामा, क्लीनिक सील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

सुलतानपुर जिले में चांदा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव से जुड़े एक ऑपरेशन के दौरान...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group