Sunday, September 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रूस, यूक्रेन के बीच शांति की नई कोशिश के तहत अमेरिकी दूत विटकॉफ व कुशनर मास्को पहुंचे, पुतिन ने कीव पर हमला रोका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास से यह बात कही।पेस्कोव ने कहा, ‘‘पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।

यूक्रेन पर रूस के व्यापक हमले को समाप्त करवाने के बारे में रुकी हुई कोशिशों को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को मास्को पहुंचे।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब दोनों पक्षों ने हवाई हमले तेज कर दिए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दूतों की यात्रा के दौरान हवाई हमले रोक देगा और उन्होंने मास्को से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया। मास्को ने इस प्रस्ताव पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

वॉशिंगटन की अब पांचवें साल में चल रही लड़ाई खत्म करने की कोशिश धीमी पड़ गई है क्योंकि पिछले छह महीनों से अमेरिका का ध्यान ईरान के साथ जारी लड़ाई पर केंद्रित है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने बताया कि हवाई अड्डे पर रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव ने इन दूतों से मुलाकात की।

विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद कुशनर की मास्को की पिछली ज्ञात यात्रा जनवरी में हुई थी, जब वे क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले थे। उन्होंने कभी कीव की यात्रा नहीं की है, लेकिन जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें रविवार को यूक्रेनी राजधानी में उनके आने की उम्मीद थी।

शांति की कोशिशें रुकी हुई हैं, ऐसे में रूस ने यूक्रेन के वायु रक्षा प्रणाली की कमी का फायदा उठाते हुए कीव और दूसरे शहरों पर हमले तेज कर दिए हैं और लगातार बमबारी कर रहा है, जो अब दिन के समय भी हो रही है।

शुक्रवार को, रूस के एक ड्रोन ने कीव में सरकार की सबसे अहम इमारतों में से एक पर हमला किया – यह यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) का मुख्यालय था। एसबीयू उन एजेंसियों में से एक है जो रूस के अंदर घुसकर हमले करने का काम करती हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच हवाई युद्ध तेज हो गया है, क्योंकि दोनों देशों की सेनाएं 1,250 किलोमीटर लंबी सीमा पर आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही हैं। रूस हाल में तेज़ी से उड़ने वाले, जेट-पावर्ड ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है और कीव में हवाई हमले के सायरन की बार-बार बजने वाली आवाज अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गई है।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात भर कीव और बोरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमले किए, और इस हमले को अमेरिका की नियोजित यात्रा से जोड़ा।

उन्होंने कहा, “साफ है कि हवाई अड्डों पर रूस के ये हमले, अमेरिका के यूक्रेन जाने के लिए विमान का इस्तेमाल करने की संभावना पर हो रही बातचीत और तैयारियों का जवाब हैं।

यूक्रेन के दक्षिणी निप्रॉपेट्रोव्स्क इलाके में एक औद्योगिकी केंद्र पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांड्र हंझा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए लोग उसी जगह पर काम करने वाले कर्मचारी थे।

Tags: यूक्रेन के बीच शांतिरूस
Previous Post

Jammu Kashmir: Budgam के यूसमर्ग में लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी यासिर ढेर, 12 से 15 हजार फीट ऊंचाई पर मुठभेड़

Next Post

Ayodhya : सड़क हादसे में भाजपा जिला मंत्री वीर सेन सिंह ‘काका’ की मौत, ओवरब्रिज से नीचे गिरे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

September 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

पश्चिमी ईरान में ईंधन टैंकर में विस्फोट से 11 लोगों की मौत, सात घायल

September 6, 2026
देश

बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल! इंजन समेत 2 कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

September 6, 2026
Next Post

Ayodhya : सड़क हादसे में भाजपा जिला मंत्री वीर सेन सिंह 'काका' की मौत, ओवरब्रिज से नीचे गिरे

Recent Posts

Russia-US Talks: पुतिन और ट्रंप के दूतों के बीच 3 घंटे चली बातचीत, यूक्रेन युद्ध और बड़े आर्थिक प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के...

कानपुर में करोड़पति दवा व्यापारी की घर में गला रेतकर हत्या, पूर्व घरेलू सहायक पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

कानपुर के इंदिरा नगर इलाके में 50 वर्षीय एक दवा व्यापारी की उसके घर के अंदर कथित तौर पर गला...

अमेरिका का मोस्ट वॉन्टेड फ्रॉड मंजीत सिंह बेदी भारत में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की सरकारी योजनाओं में कथित तौर पर धोखाधड़ी करने वाले और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की वांछित सूची...

संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो...

Gonda : सरयू नदी में डूबीं दो सगी बहनें, मछलियों को दाना डालते समय हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 6, 2026
0

गोंडा जिले में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा परसपुर थाना क्षेत्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group