Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बरेली, रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यहां आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में कथित तौर पर भीड़ द्वारा कुचले जाने से 45 वर्षीय महिला की मौत हुई। परिवार ने शुक्रवार को यह दावा किया। महिला का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को घटना के बहुत बाद उन्हें घटना की जानकारी दी गई।

बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर कॉलोनी के चंद्रगुप्तपुरम की रहने वाली मधु सिंह बृहस्पतिवार को बरेली क्लब के मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।

महापौर उमेश गौतम और उनके बेटे पार्थ गौतम के फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया जाना था। परिजनों के मुताबिक घटना के बाद मधु की हालत बिगड़ने पर उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया।

मृतका के भतीजे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा तोमर ने कहा कि वह मधु को पूर्वाह्न 10 बजे के आसपास कार्यक्रम स्थल पर लाए थे और स्कूल ऑटो चलाने के लिए जाने से पहले उन्हें अपने पड़ोस की महिलाओं के साथ छोड़ दिया था।

तोमर ने कहा कि उन्हें अपराह्न करीब 1.30 बजे एक फोन कॉल आया जिसमें बताया गया कि भीड़ की वजह से हुई अव्यवस्था की घटना के बाद मधु की हालत खराब हो गई है।

एक रिश्तेदार लता देवी ने आरोप लगाया कि परिवार को अस्पताल में मधु की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

तोमर ने कहा कि महापौर ने उन्हें कार्यक्रम के लिए 15 पास उपलब्ध कराए गए थे और आरोप लगाया कि अगर परिवार को पहले सूचित किया गया होता तो मधु को पास के सैन्य अस्पताल ले जाया जा सकता था।

मधु के बहनोई अनेश सिंह ने कहा कि उनके पति भगवान सिंह सेवानिवृत्त सेना कर्मी हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरेली के गुलाब बाड़ी श्मशान घाट पर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाओं ने उपहार लेने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की तो भीड़ अनियंत्रित हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान कई महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं, जिसमें कथित तौर पर मधु गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बरेली के जिला अधिकारी अवनीश सिंह ने कहा कि उन्हें आयोजन के बारे में कोई जानकारी या इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संबंधित मामलों को अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) और सिटी मजिस्ट्रेट के स्तर पर निपटाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारिक ने बताया कि महापौर का कार्यक्रम निजी था और इसकी सूचना पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी। भीड़ और अव्यवस्था की सूचना मिलने के बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस टीम को कार्यक्रम स्थल पर भेजा गया।

पारिक ने कहा कि पुलिस को उस समय किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं थी और किसी भी शिकायत की जांच की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने भी कहा कि प्रशासन को बरेली क्लब मैदान पर कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी।

हालांकि, महापौर उमेश गौतम ने शुक्रवार को दावा किया कि कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हुआ और कोई अव्यवस्था नहीं हुई ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में किसी की मौत की खबरों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें एक या दो महिलाओं के बेहोश होने की जानकारी मिली है। कथित तौर पर धक्का-मुक्की के बीच एक महिला को चक्कर आने और चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Tags: Bareilly : मेयर उमेश गौतम के
Previous Post

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

Next Post

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में एक करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Amethi : हॉस्टल के कमरे में पंखे से झूलता मिला नर्सिंग छात्रा का शव, सुल्तानपुर की रहने वाली थी 21 वर्षीय दीप्ति

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में बड़ा हादसा टला, दो मंजिला मकान ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई गई 7 लोगों की जान

August 28, 2026
Next Post

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

Recent Posts

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार...

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली, रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यहां आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में कथित तौर पर भीड़ द्वारा कुचले जाने से...

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बैरिस्टर इफ्तिखार अली गिलानी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए चुना...

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार...

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सामने अब एक बार फिर Twitter नाम लौट आया है। हालांकि यह...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group