Saturday, August 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एएमयू-नगर निगम भूमि विवाद: डीएम के आदेश के बाद थमा घमासान, जानें पूरा मामला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और नगर निगम के बीच भूमि के स्वामित्व को लेकर उठा विवाद जिलाधिकारी (डीएम) की ओर से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिए जाने के बाद थम गया।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि चूंकि दोनों पक्ष सरकारी संस्थान हैं, इसलिए किसी भी तरह का टकराव उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला कानून की उचित प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझना चाहिए।

कुमार ने कहा कि जब तक एसडीएम कोर्ट (उप जिलाधिकारी अदालत) में लंबित मामले पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक विवादित भूखंड विश्वविद्यालय के कब्जे में ही रहेगा।

अलीगढ़ में 3.8 एकड़ भूमि को लेकर विवाद बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था, जब नगर निगम के अधिकारियों ने उस ज़मीन की घेराबंदी शुरू कर दी, जो एएमयू राइडिंग क्लब के मैदान का हिस्सा है।

एएमयू ने इस कार्रवाई को ‘जबरन कब्जा’ बताया, जबकि नगर निगम का दावा है कि उसके रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि पिछले 40 वर्ष से उसकी है। यह विवाद उप जिलाधिकारी न्यायालय में लंबित है।

एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1923 में जारी मूल भू-स्वामित्व दस्तावेज और 1923 की राजपत्रित अधिसूचना पेश की।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने 1940 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जारी दस्तावेज भी पेश किए, जिसमें भूमि का आवंटन एएमयू को किए जाने का स्पष्ट उल्लेख है।

हालांकि, अधिकारी ने यह भी स्वीकार किया कि 1992 में आधिकारिक भू-अभिलेखों में कथित तौर पर कुछ छेड़छाड़ हुई थी।

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम की जानकारी न तो एएमयू प्रशासन को थी और न ही नगर पालिका के सक्षम प्राधिकारी को।

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि इस कथित छेड़छाड़ के बारे में एएमयू प्रशासन को 2003 में पता चला था।

विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय ने कहा कि एएमयू प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया, लेकिन मामला लंबित रहा।

विज्ञप्ति के अनुसार अंततः 29 मार्च 2025 को एएमयू ने एसडीएम कोर्ट में औपचारिक अपील दायर की, जो अभी विचाराधीन है।

नगर निगम के अधिकारी बृहस्पतिवार को उस भूखंड पर पहुंचे और एएमयू राइडिंग क्लब मैदान के हिस्से में बाड़ लगाने लगे।

एएमयू के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘पूरी कार्रवाई चोरी-छिपे अंधेरे में की गई, जिससे निश्चित रूप से इस कदम की मंशा पर संदेह पैदा हुआ है।’

एएमयू के जनसंपर्क विभाग के पूर्व प्रमुख राहत अबरार ने पूरे विवाद पर कहा कि 19वीं सदी के अंतिम वर्षों से एएमयू को न केवल शहर की सीमा के भीतर, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में जमीन दान में मिली थी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसी दान की गई जमीनों की कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये होगी।

अबरार ने कहा कि दुखद सच्चाई यह है कि पिछली करीब आधी सदी से एएमयू प्रशासन ने इस विरासत को सुरक्षित रखने के लिए बहुत कम काम किया है और एएमयू का संपत्ति विभाग लापरवाही व बदहाली का शिकार है।

Tags: एएमयू-नगर निगम भूमि विवाद
Previous Post

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

Next Post

अमेरिका में बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी: भारतीय नागरिक जय गोस्वामी कनाडा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कतर भागने की थी फिराक

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जेल के कैदी की मौत: बीमार चल रहे विचाराधीन कैदी समीर शेख ने अस्पताल में तोड़ा दम

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में दर्दनाक हादसा: सूखे कुएं में उतरे 3 लोगों की मौत, सबमर्सिबल निकालने के दौरान हुआ हादसा

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

August 22, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

मेरठ में सपा नेताओं से मारपीट का मामला: सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

August 22, 2026
Next Post

अमेरिका में बुजुर्गों से करोड़ों की ठगी: भारतीय नागरिक जय गोस्वामी कनाडा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कतर भागने की थी फिराक

Recent Posts

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली...

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील स्थित लीलावती बाल शिक्षा निकेतन में SDRF टीम ने बाढ़, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से...

SEBI Ad Code Guidelines: बॉन्ड में निवेश का झांसा देने वाले विज्ञापनों पर कसेगा शिकंजा, सेबी ने मांगे सुझाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

सेबी ने ऑनलाइन बॉन्ड मंचों के लिए विज्ञापन के सख्त नियम प्रस्तावित किए हैं। इनमें ऐसे प्रचारात्मक दावों पर रोक...

गोरखपुर जेल के कैदी की मौत: बीमार चल रहे विचाराधीन कैदी समीर शेख ने अस्पताल में तोड़ा दम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार में बंद 30 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।...

चंदौली में दर्दनाक हादसा: सूखे कुएं में उतरे 3 लोगों की मौत, सबमर्सिबल निकालने के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

चंदौली जिले में शनिवार को एक अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group