Saturday, August 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में सपा नेताओं से मारपीट का मामला: सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

मेरठ, समाजवादी पार्टी (सपा) के दो नेताओं द्वारा तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच के बीच, मेरठ में सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर के आदेश पर मामले की जांच सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों को इसलिए लाइन हाजिर किया गया है ताकि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल नीलम लौर और चालक ललित कुमार शामिल हैं।

इससे पहले, सपा नेता दिग्विजय सिंह भाटी और मोहित जाटव ने आरोप लगाया था कि 19 अगस्त को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने के दौरान उनके साथ ‘‘गाली-गलौज और मारपीट’’ की गई।

भाटी ने आरोप लगाया कि एसएसपी के कक्ष में पिटाई के बाद उन्हें सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ के जरिए विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कार्यालय ले जाया गया, जहां उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें डंडों से पीटा गया।

भाटी ने यह भी आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उन्हें यह धमकी दी कि घटना के बारे में मीडिया से बात करने पर उनका और बुरा हाल किया जाएगा।

मोहित जाटव ने भी पुलिसकर्मियों पर उन्हें ‘‘मुठभेड़ की धमकी’’ देने का आरोप लगाया था। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा था कि पुलिस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए सामने आए पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट के मामले को गंभीरता से लिया गया है तथा जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। भोसले ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण भाटी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Tags: मेरठ में सपा नेताओं
Previous Post

पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद पिता ने की बेटी की हत्या

Next Post

4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ-सर्दी की ये दवाएं बैन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जेल के कैदी की मौत: बीमार चल रहे विचाराधीन कैदी समीर शेख ने अस्पताल में तोड़ा दम

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में दर्दनाक हादसा: सूखे कुएं में उतरे 3 लोगों की मौत, सबमर्सिबल निकालने के दौरान हुआ हादसा

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

एएमयू-नगर निगम भूमि विवाद: डीएम के आदेश के बाद थमा घमासान, जानें पूरा मामला

August 22, 2026
उत्तर प्रदेश

पिन कोड का ज़माना खत्म! अब आ गया DigiPIN, जानें क्या है यह और कैसे बनाएगा आपका काम आसान

August 22, 2026
Next Post

4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ-सर्दी की ये दवाएं बैन, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Recent Posts

अयोध्या: ईदमिलादुन्नबी पर रुदौली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली में जश्ने ईदमिलादुन्नबी व जुलूसे मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रुदौली कोतवाली...

AYODHYA : बाढ़ और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए SDRF का विशेष प्रशिक्षण, रुदौली में सजगता अभियान

by Atul Narain Srivastava
August 22, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील स्थित लीलावती बाल शिक्षा निकेतन में SDRF टीम ने बाढ़, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से...

SEBI Ad Code Guidelines: बॉन्ड में निवेश का झांसा देने वाले विज्ञापनों पर कसेगा शिकंजा, सेबी ने मांगे सुझाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

सेबी ने ऑनलाइन बॉन्ड मंचों के लिए विज्ञापन के सख्त नियम प्रस्तावित किए हैं। इनमें ऐसे प्रचारात्मक दावों पर रोक...

गोरखपुर जेल के कैदी की मौत: बीमार चल रहे विचाराधीन कैदी समीर शेख ने अस्पताल में तोड़ा दम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार में बंद 30 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।...

चंदौली में दर्दनाक हादसा: सूखे कुएं में उतरे 3 लोगों की मौत, सबमर्सिबल निकालने के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 22, 2026
0

चंदौली जिले में शनिवार को एक अनुपयोगी कुएं में उतरे चार लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group