Tuesday, August 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलरामपुर: सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन, बीएसए के आदेश पर छिड़ी बहस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बलरामपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना सरकारी विद्यालयों में बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस फैसले की शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने आलोचना की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने 17 अगस्त को जारी आदेश में कहा कि कुछ बाहरी लोग और यूट्यूबर्स बिना अनुमति परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कर रहे हैं तथा सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए विद्यालयों और कर्मचारियों की तस्वीरें एवं वीडियो बना रहे हैं।

आदेश के अनुसार, ऐसी गतिविधियों से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, शिक्षण पेशे की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है और विभाग की छवि खराब हो रही है।

आदेश में बताया गया कि परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण और निगरानी के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को पहले ही नामित किया जा चुका है। आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी बाहरी लोगों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

शिक्षकों को निर्देश दिया गयाकि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना किसी बाहरी व्यक्ति, यूट्यूबर या सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्ति को स्कूल में प्रवेश कर तस्वीरें या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाए।

हालांकि, निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों को आगंतुक रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होगा।

मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने आदेश को ‘‘तानाशाहीपूर्ण’’ बताते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन का आकलन करने के लिए सार्वजनिक निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोगों को विद्यालयों में जाने से रोका जाएगा, तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि बच्चों को ठीक से पढ़ाया जा रहा है या नहीं अथवा उन्हें गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन मिल रहा है या नहीं?’’

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि सार्वजनिक निगरानी से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं, बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जर्जर स्कूल भवनों से कोई सुरक्षा जोखिम तो नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार और प्रशासन द्वारा अधिक पारदर्शिता से जनता का विश्वास बढ़ेगा।’’

सामाजिक कार्यकर्ता देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक का समर्थन किया, लेकिन कहा कि अभिभावकों को विद्यालयों में आने से नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से हर एक-दो महीने में अभिभावक-शिक्षक बैठक कराने का निर्देश देने का सुझाव दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का बचाव करते हुए कहा कि बाहरी लोगों के प्रवेश से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा था और इसी कारण यह कदम उठाया गया।

Tags: बलरामपुर: सरकारी स्कूलों में
Previous Post

Rajasthan ACB Arrests UP Cyber Police: सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल रिश्वत मामले में गिरफ्तार

Next Post

यूपी में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन: 648 अस्पतालों के एम्पेनलमेंट रद्द, 866 पर कार्रवाई

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर केस दर्ज

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

ID-पासवर्ड शेयर करना पड़ा भारी: सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले पंचायत सहायक पर गिरी गाज, सचिव भी सस्पेंड

August 18, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन: 648 अस्पतालों के एम्पेनलमेंट रद्द, 866 पर कार्रवाई

August 18, 2026
अयोध्या

Rajasthan ACB Arrests UP Cyber Police: सीकर में अयोध्या साइबर पुलिस के सब इंस्पेक्टर और 3 कांस्टेबल रिश्वत मामले में गिरफ्तार

August 18, 2026
Next Post

यूपी में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन: 648 अस्पतालों के एम्पेनलमेंट रद्द, 866 पर कार्रवाई

Recent Posts

अयोध्या में वृद्ध महिला से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार; एक आरोपी फरार

by Atul Narain Srivastava
August 18, 2026
0

अयोध्या, तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में ट्यूबवेल पर सो रही एक वृद्ध महिला से नकदी और जेवरात लूटने...

अमेठी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर केस दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

अमेठी जिले में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस...

ID-पासवर्ड शेयर करना पड़ा भारी: सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले पंचायत सहायक पर गिरी गाज, सचिव भी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

सहारनपुर जिले में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और बाद में उन्हें रद्द करने के मामले में पंचायत के...

यूपी में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन: 648 अस्पतालों के एम्पेनलमेंट रद्द, 866 पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज में लापरवाही, नियमों के उल्लंघन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप...

बलरामपुर: सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन, बीएसए के आदेश पर छिड़ी बहस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 18, 2026
0

बलरामपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना सरकारी विद्यालयों में बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group