Monday, August 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था और समरसता का सैलाब

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 10, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को रुदौली नगर में भव्य कलश वंदन एवं समरसता यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

यात्रा के दौरान संत रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश से वातावरण गुंजायमान रहा।

यात्रा का शुभारंभ भेलसर चौराहा से मंचीय कार्यक्रम एवं सभा के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं स्थलों से होते हुए आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और कलश का वंदन किया।

कार्यक्रम में रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने सहभागिता करते हुए संत रविदास जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।

यात्रा श्रीराम नगर वार्ड के लखनीपुर तिराहा, परी माता मंदिर, मां देवकाली वार्ड के काली जी मंदिर तिराहा, अब्दुल कलाम वार्ड के खतिराना, महर्षि वाल्मीकि वार्ड के नयागंज, काशीपुर वार्ड, भैरवधाम सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। प्रत्येक स्थान पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा का समापन बाबू कल्याण सिंह वार्ड स्थित राम-जानकी मंदिर पर हुआ। समापन अवसर पर भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

नगर अध्यक्ष रामराज लोधी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनके विचार समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह राम नेवल लोधी, राम कैलाश मौर्या, पंकज मौर्या, कुलदीप सोनकर, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, आशीष शर्मा, किशोरी लाल भारती, लाल चंद लोधी, रामराज लोधी, सत्ती लाल लोधी, संदीप नवीन शुक्ला, विपिन गौतम, श्याम बाबू गुप्ता, कमलेश यादव, प्रदीप यादव, सत्य प्रकाश यादव, महेश कश्यप, आशीष कैलाश वैश्य, पंकज शर्मा, मनीष आर्य, शेखर गुप्ता, रंजीत निषाद, हरीश वाल्मीकि, ज्ञान मिश्रा, अनिल मिश्रा, हेतु लाल लोधी, दिनेश लोधी, भारत राम पासी, राज किशोर सिंह, उमाशंकर कसौधन गुड्डू, माधुरी सिंह, राम भजन प्रजापति, सचिन कसौधन, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Tags: रुदौली में संत रविदास की 650वीं
Previous Post

पीलीभीत में हाथ के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Next Post

चुनाव की सरगर्मी के बीच, बार एसोसिएशन रुदौली का बजट ध्वनि मत पास, एल्डर्स कमेटी का हुआ गठन

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल; कृषि अब ड्रोन, डेटा और एआई की भी कहानी, मेधावी स्वर्ण पदकों से सम्मानित

August 10, 2026
अयोध्या

यूपी के 762 नगरीय निकायों में लागू होगी ओटीएस योजना, संपत्ति कर के बकायेदारों को मिलेगी राहत

August 10, 2026
अयोध्या

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद के लिए 18 उम्मीदवारों का होगा साक्षात्कार

August 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

August 9, 2026
Next Post

चुनाव की सरगर्मी के बीच, बार एसोसिएशन रुदौली का बजट ध्वनि मत पास, एल्डर्स कमेटी का हुआ गठन

Recent Posts

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कम से कम 20 लोगों की मौत, गगनचुंबी इमारतें जमींदोज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

बोगोटा, पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत...

आकाश आनंद ने आज 2027 के चुनाव का किया धमाकेदार आगाज, भाजपा और सपा पर जमकर प्रहार, खूब बखिया उधेड़ी!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

हाथरस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता...

Ayodhya में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल; कृषि अब ड्रोन, डेटा और एआई की भी कहानी, मेधावी स्वर्ण पदकों से सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
August 10, 2026
0

अयोध्या, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह को संबोधित...

यूपी के 762 नगरीय निकायों में लागू होगी ओटीएस योजना, संपत्ति कर के बकायेदारों को मिलेगी राहत

by Atul Narain Srivastava
August 10, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों के लिए संपत्ति कर के लंबित बकायों की वसूली को लेकर एकमुश्त समाधान योजना...

TCS को कर्मचारी डेटा लीक संबंधी संभावित खुलासे को लेकर मिला अलर्ट, हमलावर ने ‘पासवर्ड स्प्रे’ और ‘मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 10, 2026
0

मुंबई, देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने सोमवार को कहा कि उसे कर्मचारी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group