Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
in Uncategorized
0
मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार

मथुरा में बेटी के अवैध संबंधों से नाराज पति को अपनी बेटी और उसके प्रेमी की सहायता से कथित तौर पर जान से मारने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया है।

दूसरी ओर, पुलिस शव की तलाश में जंगल में जगह-जगह खुदाई कर रही है। पुलिस के अनुसार अभीतक लाश को लपेट कर ले जाना वाले कंबल, अन्य सुबूत और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी ही बरामद हो सकी है।

थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को गोविंदनगर थानाक्षेत्र में जयसिंहपुरा की गणेशधाम कॉलोनी में घर में झगड़ा होने के बाद मनोज सोनी (42) लापता हो गया था तथा फिर उसकी पत्नी नैना सोनी (40) एवं नाबालिग पुत्री (16) भी अचानक लापता हो गयी थी।

वर्मा के अनुसार मनोज सोनी के बड़े भाई रामबाबू ने 11 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जांच के दौरान मनोज सोनी की पत्नी और पुत्री की संलिप्तता पाए जाने पर सात अगस्त को रामबाबू ने थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।

वर्मा के अनुसार विवेचना के दौरान सामने आया आया कि मनोज सोनी की पुत्री का ‘डिलीवरी ब्वॉय’ (कंपनी प्रतिनिधि) विमल चौधरी के साथ प्रेम प्रसंग था जिससे मनोज सोनी अपनी पत्नी एवं पुत्री से काफी नाराज था और उनके साथ मारपीट भी करता था।

थाना प्रभारी के मुताबिक इसी वजह से उसकी पत्नी ने पुत्री और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मनोज सोनी की हत्या करने के इरादे से उसका अपहरण किया था।

उन्होंने बताया कि हत्या के इरादे से अपने पति का अपहरण करने के आरोप में नैना सोनी, उसकी नाबालिग पुत्री और उसके प्रेमी विमल चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार तथा बाल सुधार गृह भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस मनोज सोनी की स्कूटी, लाश लपेट कर ले जाने वाले कंबल तथा मनोज सोनी के जलाए गए कपड़ों के अवशेष आदि बरामद कर चुकी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन लोगों ने मनोज सोनी की मारपीट से तंग आकर 18 अप्रैल को उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया और सो जाने के बाद मूसल से कुचलकर मार डाला।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद, बेटी और उसका प्रेमी उसकी लाश कंबल में लपेट कर यमुना किनारे स्थित अक्रूर गांव के जंगल में ले गए। आरोपियों ने पहले शव को जलाया, फिर अवशेषों को यमुना किनारे ही दफना दिया। परंतु, यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से साक्ष्य नहीं मिल सके।

https://t.co/kf16zx4zta

— MATHURA POLICE (@mathurapolice) August 9, 2026

Tags: मथुरा में पति के अपहरण और हत्या
Previous Post

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Next Post

पुणे के Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, दोनों पायलट सुरक्षित

Related Posts

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना
Uncategorized

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

May 30, 2026
LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
Uncategorized

LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

May 14, 2026
मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 30 किलोग्राम सोना जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार
Uncategorized

मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 30 किलोग्राम सोना जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार

April 10, 2026
अमेरिकी छूट के बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद शुरू
Uncategorized

कच्चे तेल की वायदा कीमतों ने निचले सर्किट को छुआ, ब्रेंट क्रूड का दाम 6.70 डॉलर गिरा

March 23, 2026
Next Post
पुणे के Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, दोनों पायलट सुरक्षित

पुणे के Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, दोनों पायलट सुरक्षित

Recent Posts

Canada में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सात माह बाद उसका फरार साथी गिरफ़्तार

Canada में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सात माह बाद उसका फरार साथी गिरफ़्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

कनाडा में पिछले साल दिसंबर में एक भारतीय नागरिक की मौत के मामले में उसके 32 वर्षीय साथी को गिरफ्तार...

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों पर लिया स्वतः संज्ञान; कल होगी सुनवाई

सुप्रीमकोर्ट कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की...

पुणे के Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, दोनों पायलट सुरक्षित

पुणे के Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, दोनों पायलट सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर आज दोपहर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश-लैंड हो गया। यह हादसा दोपहर करीब...

मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार

मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

मथुरा में बेटी के अवैध संबंधों से नाराज पति को अपनी बेटी और उसके प्रेमी की सहायता से कथित तौर...

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

बुलंदशहर में एक अगस्त को 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले में वांछित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group