Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


चंदौली जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन तक पहुंच हासिल करने तथा उनसे बड़ी रकम ठगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आरोपियों में से एक के दो बैंक खातों में जमा करीब नौ लाख रुपये की राशि फ्रीज कर दी गई है और पुलिस अब कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धन के लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) विक्रम दहिया ने बताया कि गिरोह मुख्य रूप से बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाता था।

उन्होंने बताया कि आरोपी इंटरनेट आधारित कॉलिंग सॉफ्टवेयर ‘जोइपर’ और स्क्रीन शेयरिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से पीड़ितों से संपर्क करते और उनका विश्वास जीतने के बाद उनके कंप्यूटर या मोबाइल फोन में वायरस डाल देते थे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पीड़ितों के बैंक खातों से जुड़ी जानकारी हासिल कर लेते थे और उनके मोबाइल फोन पर आने वाले ओटीपी का इस्तेमाल करते थे।

दहिया ने बताया कि ठगी की रकम जापान या चीन के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाने के बाद हवाला के जरिए भारत लाए जाने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अब रकम के लेन-देन के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है, ताकि यह पता चल सके कि ठगी से प्राप्त रकम किन-किन खातों में भेजी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कॉल सेंटर मुगलसराय के कैलाशपुरी इलाके में एक शोरूम की इमारत की तीसरी मंजिल से संचालित किया जा रहा था और 29 सितंबर को मामला दर्ज होने के बाद मुगलसराय पुलिस, स्वाट, निगरानी एवं साइबर इकाई की संयुक्त टीम ने बुधवार को वहां छापा मारा।

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह गया के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने के बहाने जापानी पर्यटकों से संपर्क स्थापित करता था। यह भी पता चला कि गिरफ्तार कॉल सेंटर प्रबंधक रौनक सिंह ने जापानी भाषा सीखी थी और वह पीड़ितों से बात करते समय खुद को कथित तौर पर जापानी नागरिक बताता था।

दहिया ने बताया कि आरोपी सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक जापान से ‘जोइपर’ एप्लीकेशन पर आने वाली कॉल के जरिए कथित ठगी को अंजाम देते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक सिंह (32), रोशन कुमार (21), अमन कुमार (23), अंकित कुमार (25) और विकास वैभव (25) के रूप में हुई है और सभी बिहार के रहने वाले हैं।

दहिया ने बताया कि पुलिस ने मौके से 19 कंप्यूटर मॉनिटर, 20 सीपीयू, 19 कीबोर्ड, हेडफोन, माउस, छह मोबाइल फोन, जाली दस्तावेज और वाराणसी के पतों वाले आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

Tags: चंदौली में जापानी नागरिकों
Previous Post

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Dhanraj Nathwani : सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 373 करोड़ से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति, आय 19.61 करोड़

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
उत्तर प्रदेश

बांदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो चचेरे भाई गिरफ्तार

September 30, 2026

Recent Posts

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

चंदौली जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन...

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में एक मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की एक व्यक्ति ने कथित रूप से किसी भारी वस्तु...

Dhanraj Nathwani : सपा के राज्यसभा उम्मीदवार ने घोषित की 373 करोड़ से ज्यादा की पारिवारिक संपत्ति, आय 19.61 करोड़

by admin
October 1, 2026
0

लखनऊ, राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी ने अपने, अपनी पत्नी और दो आश्रितों...

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 30, 2026
0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond...

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
September 30, 2026
0

रिपोट- अब्दुल जब्बार कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर हाईवे ओवरब्रिज की दीवार पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group