Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र में डंकीगंज गांव स्‍थ‍ित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अक्षय कुमार यादव (50) को मंगलवार की रात खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे की जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सिंह ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी शिक्षक पिछले कुछ दिनों से छात्रा को विद्यालय की ‘स्मार्ट क्लास’ में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता था। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने जांच अधिकारी को यह भी बताया कि विरोध करने पर यादव छात्रा का नाम विद्यालय से काटने की धमकी देता था।

सिंह के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय के अन्य शिक्षक जब आरोपी के इस कुकृत्य का विरोध करते थे तो वह उनसे झगड़ा करता था। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक वीर बहादुर, अन्य शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों ने उसके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोपों के प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने तथा छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यादव को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले, शिक्षक की कथित हरकतों से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने मंगलवार सुबह विद्यालय के सामने नगरा-सिकंदरपुर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

https://t.co/jN0b8HE68I

— Ballia Police (@balliapolice) July 29, 2026

Tags: बलिया में छात्रा से अश्लील
Previous Post

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Next Post

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: अपहरण के आरोपी ने कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर की आत्महत्या

September 21, 2026
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

September 21, 2026
Next Post

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group