Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ के एमसीसी हॉस्पिटल में शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी वार्डबॉय ने ओटी के अंदर नर्स को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला, दो गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के टेक्नीशियन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव की रहने वाली और एमसीसी अस्पताल में नर्स नेहा रानी का शव पिछले शनिवार को अस्पताल की एक कमरे से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ऑपरेशन थिएटर के टेक्नीशियन सुरेश चंद और उसके साथी फरहान को नेहा के साथ कमरे में जाते तथा कुछ देर बाद बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया

उन्होंने बताया कि पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश और नेहा के बीच पिछले सात माह से प्रेम संबंध थे जबकि सुरेश पहले से विवाहित है और उसका पांच वर्षीय बेटा है।

सूत्रों ने बताया कि नेहा द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने के बाद सुरेश ने फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद नेहा को ड्रिप के जरिए जहरीला रासायनिक पदार्थ दिया गया और बेहोश होने के बाद उसे सल्फास खिलाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी ने कथित सुसाइड नोट स्वयं लिखकर मृतका के कपड़ों में रख दिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिरिंज, ड्रिप, जहरीला रासायनिक पदार्थ, नोट पैड और मृतका का मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Tags: मेरठ के एमसीसी हॉस्पिटल
Previous Post

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद, चार गिरफ्तार

Next Post

कांग्रेस का कार्यस्थगन नोटिस: राम मंदिर ट्रस्ट और नीट प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर चर्चा की मांग

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

कांग्रेस का कार्यस्थगन नोटिस: राम मंदिर ट्रस्ट और नीट प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर चर्चा की मांग

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group