Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जौनपुर में छात्र को कक्षा में बंद छोड़ने के मामले में सहायक अध्यापिका निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
जौनपुर में छात्र को कक्षा में बंद छोड़ने के मामले में सहायक अध्यापिका निलंबित

जौनपुर जिले के सिरकोनी विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा, परियांव में कक्षा दो के एक छात्र को स्कूल के कमरे में बंद छोड़ने के मामले में जिम्मेदार सहायक अध्यापिका कृष्णा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), मुंगरा बादशाहपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें एक छात्र प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में बंद दिखाई दे रहा था और वह खिड़की से मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा था। जांच में पता चला कि स्कूल के कर्मचारी बच्चे को कमरे में बंद रह जाने की जानकारी के बिना वहां से चले गए थे।

जिला जौनपुर।

कक्षा 2️⃣ में पढ़ने वाले बच्चे को भूलवश क्लास में बंद कर घर चले गए शिक्षक।

परिवार के लोग बच्चे को ढूँढते हुए पहुंचे स्कूल तो बच्चा मिला रोता हुआ।

घंटो बाद खुला ताला बच्चा पहुँचा घर।

प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला आया सामने।

वीडियो हुआ वायरल। pic.twitter.com/bJpyGfxQpJ

— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) July 18, 2026

ग्रामीणों ने जब बच्चे को रोते हुए देखा तो उन्होंने तत्काल स्कूल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद स्कूल के कर्मचारियों ने पहुंचकर ताला खोला और बच्चे को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चे के अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए थे।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सिरकोनी के खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह से तत्काल रिपोर्ट मांगी।

बीईओ की जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सही पाया गया कि शुक्रवार को छात्र कक्षा के अंदर बंद रह गया था। इसके लिए सहायक अध्यापिका कृष्णा कुमारी को जिम्मेदार माना गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बताया कि कृष्णा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय परियांव (सिरकोनी) से संबद्ध किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी, मुंगरा बादशाहपुर को सौंपी गई है। बीएसए ने जांच अधिकारी को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

Tags: जौनपुर में छात्र को कक्षा में बंद
Previous Post

NEET-UG: फर्जी और AI से बनी OMR शीट फैलाने वालों पर NTA सख्त, दी जेल और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी!

Next Post

Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी?!; ex IPS अधिकारी फिर हुआ सक्रिय, मुखिया बनने की कोशिश? 500 साल बाद फिर हुआ राक्षत्रो का..?

Related Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

July 25, 2026
सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

July 25, 2026
मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे
उत्तर प्रदेश

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post
Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी?!; ex IPS  अधिकारी फिर हुआ सक्रिय, मुखिया बनने की कोशिश? 500 साल बाद फिर हुआ राक्षत्रो का..?

Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी?!; ex IPS अधिकारी फिर हुआ सक्रिय, मुखिया बनने की कोशिश? 500 साल बाद फिर हुआ राक्षत्रो का..?

Recent Posts

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन बिजली लाइन की...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group