Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी?!; ex IPS अधिकारी फिर हुआ सक्रिय, मुखिया बनने की कोशिश? 500 साल बाद फिर हुआ राक्षत्रो का..?

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 19, 2026
in अयोध्या, देश
0
Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी?!; ex IPS  अधिकारी फिर हुआ सक्रिय, मुखिया बनने की कोशिश? 500 साल बाद फिर हुआ राक्षत्रो का..?

चोरीकांड के आरोपियों में एक और गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव पुराना पापी निकला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- सुभाष सिंडिकेट में काम करता था। एक गबन के मामले में उसे बैंक से बर्खास्त किया गया। कोर्ट से बहाली और फिर नौकरी से रिटायर हुआ। 

लखनऊ, आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों के बीच ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ से मांग की है कि वह दानदाताओं का भरोसा बनाए रखने के लिए ‘दानदाता आश्वासन प्रमाणपत्र’ जारी करे।

ठाकुर ने रविवार को  कहा, ‘दानदाता आश्वासन प्रमाणपत्र’ राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी किया जाने वाला ऐसा प्रमाणपत्र होगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि दानदाताओं से मिले दान का समुचित प्रबंधन किया गया है और उसका उपयोग उसी उद्देश्य के लिए हुआ है जिसके लिए वह दिया गया था। एक तरह से यह दानदाताओं को उनके दान के सुरक्षित और उचित उपयोग का भरोसा दिलाने वाली व्यवस्था होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रमाणपत्र मांगने का विचार ट्रस्ट की मूल अवधारणा से आया है, क्योंकि ट्रस्ट का उद्देश्य ही लोगों का भरोसा बनाए रखना है।

आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस तरह के प्रमाणपत्र की मांग करने का मकसद यह है कि मंदिर के प्रति प्रेम, स्नेह, श्रद्धा और सम्मान के कारण दिल खोलकर दान देने वाले लोगों को ट्रस्ट से यह भरोसा मिले कि उनके दान का समुचित प्रबंधन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि मंदिर ट्रस्ट अपने खातों की फिर से समीक्षा करे और जांच के दायरे में आई अनियमितताओं के अलावा यह भी देखे कि कहीं कोई अन्य ऐसा मामला तो नहीं है, जिसमें अनियमितता या गड़बड़ी हुई हो।

ठाकुर ने यह भी कहा कि अगर उन्हें ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया जाता है, तो वह ‘दानदाता आश्वासन प्रमाणपत्र’ की व्यवस्था लागू करेंगे।

ठाकुर ने राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और महासचिव को 13 जुलाई को लिखे अपने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पांच फरवरी 2020 से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दान के रूप में मिली नकदी और अन्य कीमती वस्तुओं का स्वतंत्र एवं पूर्वव्यापी मिलान कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ट्रस्ट से अनुरोध किया है कि वह 15 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करे और भक्तों एवं दानदाताओं का भरोसा बनाए रखने के लिए इसके निष्कर्षों के आधार पर सार्वजनिक रूप से संक्षिप्त ‘दानदाता आश्वासन प्रमाणपत्र’ जारी करे।

ठाकुर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच एक विशेष दल कर रहा है और इस सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 1992 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 23 मार्च 2021 को संबंधित नियमों के तहत यह कहते हुए अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया था कि कई विभागीय जांचों और अनुशासनात्मक शिकायतों के मद्देनजर उन्हें सेवा में बनाए रखना जनहित में ‘उचित नहीं’ था।

Tags: Ayodhya में भगवान श्रीराम नगरी
Previous Post

जौनपुर में छात्र को कक्षा में बंद छोड़ने के मामले में सहायक अध्यापिका निलंबित

Next Post

बिल में सेवा शुल्क जोड़ने पर 41 रेस्तरां के खिलाफ सीसीपीए ने की कार्रवाई

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

बिल में सेवा शुल्क जोड़ने पर 41 रेस्तरां के खिलाफ सीसीपीए ने की कार्रवाई

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group