Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश, मुलायम पर निशाना साधने वाले पोस्टरों से मचा सियासी बवाल; सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधने वाले विवादास्पद पोस्टर मंगलवार को लखनऊ, मथुरा, सीतापुर और बाराबंकी सहित उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर दिखाई दिए, जिसके बाद सपा ने भाजपा और सहयोगियों पर सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया।

पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टोपी पहने हुए दिखाया गया है और नारा लिखा गया है, ‘दिल में बाबर, मुंह में राम’। पोस्टर लगाने वालों की पहचान का पता नहीं चल सका है।

यह घटनाक्रम अयोध्या में राम मंदिर दान निधि के कथित गबन को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच आया है। विपक्ष ने हाल के हफ्तों में बार-बार यह मुद्दा उठाया है।

सीतापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों को हटा दिया। सपा सांसद आनंद भदौरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक होर्डिंग हटा दी और इस घटना को ‘कायरतापूर्ण कृत्य’ करार दिया।

भदौरिया ने कहा, ‘यह दूसरी बार है जब इस तरह के होर्डिंग सामने आए हैं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि इसके पीछे भाजपा है। जहां भी ऐसे पोस्टर पाए जाएं, उन्हें फाड़ दिया जाना चाहिए और जला दिया जाना चाहिए।’

मथुरा में सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि ”असामाजिक तत्वों” ने आपत्तिजनक होर्डिंग लगाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है।

यादव ने आरोप लगाया, ‘भाजपा इतनी बौखला गई है कि उसके पास हिंदू-मुस्लिम राजनीति करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राम मंदिर दान मामले में वे पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं।’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और मांग की कि जिला प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जिम्मेदार लोगों की पहचान करे और कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू करे।

वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि पार्टी प्राथमिकी दर्ज कराएगी। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे और इस शरारत में शामिल लोगों की पहचान करेंगे। यह शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश है।

एक अन्य वरिष्ठ सपा नेता अशोक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पोस्टर राम मंदिर दान में कथित अनियमितताओं से ध्यान भटकाने का एक प्रयास था। उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव गहरे धार्मिक व्यक्ति हैं। मतदाता अब जागरूक हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने भी जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे मुद्दे इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि राम मंदिर दान विवाद में भाजपा और आरएसएस ‘बेनकाब’ हो गए हैं।

बाराबंकी में, शहर के एक प्रमुख चौराहे पर लगे ऐसे ही पोस्टरों को सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया। सपा नेता ताज बाबा राईन ने इस घटना को पार्टी की छवि खराब करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश बताया।

कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने कहा कि होर्डिंग जब्त करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पोस्टरों का बचाव किया।

राजभर ने  कहा, ‘पोस्टर उचित हैं। यदि आप बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद संसदीय कार्यवाही को देखें, तो राम गोपाल यादव, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने बार-बार कहा कि उन्होंने कार सेवकों पर गोलीबारी का आदेश देने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हिंदू उन्हें वोट नहीं देंगे, तो भी वे मुसलमानों की सुरक्षा के लिए खड़े होंगे। ये पोस्टर उन बयानों का जवाब हैं।

हालांकि, सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने भाजपा पर जनता की चिंताओं से ध्यान भटकाने के लिए बाबरी मस्जिद मुद्दे को पुनर्जीवित करने का आरोप लगाया।

संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पोस्टर लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान होने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इससे पहले 12 जुलाई को, अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर गोरखपुर जिले में सपा द्वारा लगाए गए एक विवादास्पद पोस्टर के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था, जिसके कारण पार्टी के एक नेता सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस ने शास्त्री चौक पर लगे बैनर के मामले में स्थानीय सपा नेता अरविंद उपेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Tags: अखिलेशमुलायम पर निशाना
Previous Post

रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग, 65 वर्षीय किसान की मौत

Next Post

अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप: हरियाणा का क्लीन स्वीप, तीनों टीम खिताब पर कब्जा

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
Next Post

अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप: हरियाणा का क्लीन स्वीप, तीनों टीम खिताब पर कब्जा

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group