Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग, 65 वर्षीय किसान की मौत

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 14, 2026
in अयोध्या
0
रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में लगी आग,  65 वर्षीय किसान की मौत

अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के रहीमगंज गांव में सोमवार देर रात हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

खेत में धान की फसल और ट्यूबवेल इंजन की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय किसान कमलेश सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बनी मचान में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई।

मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग की टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, कमलेश सैनी रोजाना की तरह सोमवार रात भी अपने खेत में धान, भुट्टा की फसल और ट्यूबवेल इंजन की सुरक्षा के लिए मचान पर सोने गए थे। देर रात किसी समय मचान में अचानक आग लग गई। आसपास खेत होने के कारण रात में किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए तो उन्होंने मचान से धुआं उठता देखा। पास पहुंचने पर कमलेश सैनी गंभीर रूप से झुलसे मिले। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि मचान पूरी तरह जल गई और मृतक का करीब 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक दृष्टि से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटनास्थल पर कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है। हालांकि मौके से लोहबान के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे कोई अन्य कारण है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और अन्य तथ्यों पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। मृतक कमलेश सैनी एक साधारण किसान थे और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनका एक पुत्र जगदेव है। जगदेव के पांच बच्चे हैं।

परिवार की आजीविका का मुख्य आधार खेती है। बुजुर्ग किसान की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव भी रहीमगंज पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

Tags: रुदौली में संदिग्ध परिस्थितियों
Previous Post

Houthi नियंत्रण वाले Sana Airport पर airstrikes; हूती विद्रोहियों ने Saudi Arabia के Aabha Airport पर मिसाइलों और ड्रोन से किया हमला

Next Post

अखिलेश, मुलायम पर निशाना साधने वाले पोस्टरों से मचा सियासी बवाल; सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

Related Posts

निर्मोही अखाड़ा प्रमुख ने राम मंदिर ट्रस्ट में रिक्त पद पर दिवंगत ट्रस्टी के बेटे का किया समर्थन, जल्द होगी…
अयोध्या

निर्मोही अखाड़ा प्रमुख ने राम मंदिर ट्रस्ट में रिक्त पद पर दिवंगत ट्रस्टी के बेटे का किया समर्थन, जल्द होगी…

July 22, 2026
सुप्रीमकोर्ट ने बल प्रयोग का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर केंद्र और पुलिस से मांगा जवाब
अयोध्या

सुप्रीमकोर्ट ने बल प्रयोग का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर केंद्र और पुलिस से मांगा जवाब

July 22, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन, अयोध्या 5 और 4 बाहर के संत शामिल
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन, अयोध्या 5 और 4 बाहर के संत शामिल

July 22, 2026
DRM ने रुदौली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, प्लेटफार्म नंबर 2 से यात्रियों के आवागमन मार्ग खोलने की मांग
अयोध्या

DRM ने रुदौली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, प्लेटफार्म नंबर 2 से यात्रियों के आवागमन मार्ग खोलने की मांग

July 21, 2026
Next Post
अखिलेश, मुलायम पर निशाना साधने वाले पोस्टरों से मचा सियासी बवाल; सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

अखिलेश, मुलायम पर निशाना साधने वाले पोस्टरों से मचा सियासी बवाल; सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group