Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अब तक पांच लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

लखनऊ, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसमें राज्य भर में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया।

वहीं, बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि संत कबीर नगर जिले के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कुशीनगर में बिजली गिरने से 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर में भारी बारिश के बाद खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में अस्थायी तंबू पर दीवार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र-लखनऊ के अनुसार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं समेत जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि 11 जुलाई तक राज्य भर में व्यापक वर्षा होने की उम्मीद है, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

राज्य की राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 27.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुंच गई और शहर में अगले 24 घंटों में रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने लखनऊ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

संत कबीर नगर में, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि कटया गांव की चांदनी (17) और परतापुर गांव की वर्साना (60) की मेहदावल तहसील में अपने खेतों में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मांगी गई है और शोक संतप्त परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि कुशीनगर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव में राहुल कुमार (14) की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

बुलंदशहर पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने कहा कि मुंडाखेड़ा गांव में शाम करीब पांच बजे दीवार गिर गई, जिससे एक खाली भूखंड के बगल में अस्थायी तंबू में रह रहे छह लोग दब गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा हो चुका है और किसी और के फंसे होने की आशंका नहीं है।

भारी बारिश से नोएडा और पड़ोसी जिले गाजियाबाद में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बड़े पैमाने पर जलभराव और यातायात जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-13 में एक सड़क धंस गई।

एक निर्माणाधीन बेसमेंट के बगल में एक आवासीय क्षेत्र की सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे खड़ी कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए, जबकि पास का एक बिजली का खंभा भी गड्ढे में झुक गया। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

नोएडा के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, पानी भरी सड़कों पर वाहन खराब हो गए और लंबे यातायात जाम की खबरें आईं, जबकि गाजियाबाद में सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

बारिश के कारण नोएडा सेक्टर-33 स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय जलमग्न हो गया, वहीं प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने और महिला थाने में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान मेरठ में 94.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68.2 मिमी, बरेली वेधशाला में 58.8 मिमी और मुरादाबाद में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य प्रमुख स्टेशनों में अलीगढ़ (18 मिमी), कानपुर (आईएएफ) (15.8 मिमी), प्रयागराज (13.2 मिमी), शाहजहांपुर (10 मिमी), आज़मगढ़ (9.4 मिमी), हरदोई (9.2 मिमी) और सुलतानपुर (6 मिमी) शामिल हैं।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद झांसी और बस्ती में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस के साथ मेरठ सबसे ठंडे प्रमुख शहरों में रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में 26.5 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर कम दबाव प्रणाली और संबंधित ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून गतिविधि मजबूत हुई है, जिसके अगले 24 घंटों में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

विभाग ने ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि तीव्र वर्षा से जलभराव, यातायात बाधित हो सकता है। राज्य के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है।

Tags: उप्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
Previous Post

ईरान ने बुशहर परमाणु संयंत्र के निकट अमेरिकी हवाई हमला!

Next Post

भदोही: गांव में खेल के दौरान हाथ से फिसले क्रिकेट बैट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

July 24, 2026
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

July 24, 2026
कानपुर देहात: मेज पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित
उत्तर प्रदेश

कानपुर देहात: मेज पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

July 24, 2026
Next Post
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

भदोही: गांव में खेल के दौरान हाथ से फिसले क्रिकेट बैट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group