Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों के अभियान में टॉप लश्कर कमांडर ज़ाकिर गनी मुठभेड़ में ढेर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 8, 2026
in क्राइम, देश
0

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू कमांडर मारा गया। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में मीमांदर इलाके में तीन जुलाई को तलाश अभियान शुरू किया था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते। राष्ट्रीय राइफस (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में शोपियां के विशेष अभियान समूह ने लश्कर के एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी (26) के रूप में की, जो प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन का स्वयंभू कमांडर था।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी जिले कुलगाम के मोटलहामा इलाके के निवासी गनी 27 सितंबर 2023 को घर से काम की तलाश में निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल पाने के बाद परिवार के सदस्यों ने तीन अक्टूबर, 2023 को कुलगाम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गनी लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा, आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) में शामिल हो गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कुलगाम थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तीन जुलाई को सीसीटीवी कैमरों में मीमांदर इलाके के एक घने बाग में दो आतंकियों को देखा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना की 55 आरआर और 44 आरआर, तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पिछले पांच दिनों से इस इलाके की घेराबंदी की हुई थी, जिसके दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।

उन्होंने बताया कि सेना की विशेष आतंकवाद विरोधी इकाई ‘विक्टर फोर्स’ ने घने बाग से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए, साथ ही इलाके में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई।

गनी के अलावा, दूसरे आतंकवादी की पहचान लतीफ के रूप में की गई है जो पिछले साल इस संगठन में शामिल हुआ था।

🚨 शोपियां एनकाउंटर पर बड़ी पुष्टि

चार दिन बाद शोपियां के चानपोरा गांव से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। अब पुष्टि हो गई है कि शोपियां मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनाई था।

सुरक्षा बलों ने शव के साथ हथियार भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी शोपियां… pic.twitter.com/4BXF0mFvUk

— Nation Decoded (@NationDecoded) July 8, 2026

Tags: जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों
Previous Post

FIFA World Cup 2026 : Argentina के संकटमोचक बने Messi, दो गोल से पिछड़ने के बाद मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में

Next Post

क्या Honeybees भावनाएं महसूस करती हैं? क्या मधुमक्खियां भी मुस्कुराती हैं? उनके चेहरे के छोटे-छोटे संकेत खोल सकते हैं उनके ‘मन’ के राज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में खुलासा!, बहू निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलर्स से ससुर की हत्या, गिरफ्तार

September 8, 2026
देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

September 8, 2026
Next Post

क्या Honeybees भावनाएं महसूस करती हैं? क्या मधुमक्खियां भी मुस्कुराती हैं? उनके चेहरे के छोटे-छोटे संकेत खोल सकते हैं उनके ‘मन’ के राज

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group