Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तहसील रुदौली में खतौनी पर आदेशों के अमलदरामद में देरी से नाराज़ अधिवक्ता उपजिलाधिकारी से मिले

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 4, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में न्यायालयों से पारित आदेशों के खतौनी पर समय से अमलदरामद न होने तथा लेखपालों की लेखपाल कक्ष में अनुपस्थिति को लेकर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

इस समस्या के संबंध में बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन के नेतृत्व में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी को उनके चेम्बर में मिलकर समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन व पूर्व महामंत्री वेद तिवारी ने बताया कि न्यायालयों से पारित आदेशों के बावजूद खतौनी पर अमलदरामद की प्रक्रिया समय से पूरी नहीं हो पा रही है, जिससे वादकारियों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

धारा 116 के अंतर्गत पारित आदेश के बाद पत्रावली ठन्डे बस्ते में डाल दी जाती है। इसके अतिरिक्त उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन तहसील स्थित लेखपाल कक्ष में बैठने की व्यवस्था होने के बावजूद लेखपाल नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

इससे अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों को आवश्यक जानकारी और कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालयों के आदेशों के क्रियान्वयन में हो रही देरी से लोगों को न्याय मिलने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। साथ ही लेखपालों की अनुपस्थिति के कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि खतौनी पर लंबित अमलदरामद के कार्यों को गति देने के लिए सोमवार से दो लेखपालों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमलदरामद का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाएगा ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

साथ ही संबंधित लेखपालों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे निर्धारित समय में तहसील स्थित लेखपाल कक्ष में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तहसील प्रशासन के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान होगा और कार्य प्रणाली में सुधार देखने को मिलेगा।

इस दौरान अजय यादव, गोरखनाथ तिवारी, नेहाल अतहर, रमेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, द्वारिका विश्वकर्मा, इम्तिराज आज़म आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Tags: तहसील रुदौली में खतौनी पर
Previous Post

वैभव सूर्यवंशी का हुआ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण, भारत ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Next Post

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
अयोध्या

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र संदिग्ध परिस्थितियों में सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group