वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर द्वार संख्या चार के पास शनिवार को ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से दुर्घटनावश गोली चलने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि गोली चलने से गोदौलिया से लेकर विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक अफरातफरी की स्थिति बन गई।
पुलिस उपायुक्त गौरव बांसवाल ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार संख्या चार पर तैनात ‘प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी’ (पीएसी) के जवान के हाथ से कार्बाइन छूट गई जिसके कारण उससे दो चक्र गोली चल गयी।
उन्होंने बताया कि दोनों फायर जमीन पर हुए थे लेकिन वहां फूल-माला बेचने वाले तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए। गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में, दूसरे की कमर में और तीसरे के पैर में छर्रे लगे हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नो. 4बी के पास पीएसी जवान की कार्बाइन अचानक सड़क पर गिर जाने के कारण फायर हुआ है
गोली सड़क पर लगी है और सड़क से गिट्टी छटक कर लोगो को लग गई है
जिस जवान के कार्बाइन से दुर्घटनावश गोली चल गई है उनका नाम अमरनाथ चौहान है और वह 48वीं वाहिनी पीएसी… pic.twitter.com/RKYJSjKQud
— Ankit baranwal 🇮🇳 (@Ankitbjpvns) July 4, 2026









