Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CBI ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में IPS अधिकारी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 1, 2026
in क्राइम, देश
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह की जांच से जुड़े कथित तीन करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा संवर्ग के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत कथित अपराध के समय बीसीएएस में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात थे। गहलावत पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के एवज में अपने कथित प्रभाव का इस्तेमाल कर सीबीआई अधिकारियों से संपर्क के जरिए पुडुचेरी के एक कारोबारी को अनुकूल जांच परिणाम का भरोसा दिया था।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘आईपीएस अधिकारी से जुड़े कई परिसरों की तलाशी ली गई है और कई डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’

यह गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा आठ जून को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक प्रदीप सिंह, कथित बिचौलिया राजकुमार और कारोबारी एन. राजा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है।

सीबीआई द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान सिंह, राजकुमार और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान 25 लाख रुपये की रिश्वत की रकम, 90 लाख रुपये अतिरिक्त और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे।

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि आईपीएस अधिकारी ने दावा किया था कि वह अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़ी सीबीआई जांच वाले मामलों में निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, राजा इस साल की शुरुआत में दर्ज कथित नकली दवा बनाने संबंधी मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे थे। उन्होंने सिंह से संपर्क किया।

इसके बाद सिंह ने एयरोसिटी स्थित अपने कार्यालय में राजा और गहलावत की मुलाकात कराई, जहां आईपीएस अधिकारी ने कथित तौर पर ‘अनुकूल जांच’ के बदले तीन करोड़ रुपये की मांग की। इसमें 1.5 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि भी शामिल थी।

Tags: CBI ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत
Previous Post

एंथ्रोपिक ने फेबल-5, मिथोस-5 एआई मॉडल तक पहुंच बहाल की

Next Post

व्हाट्सऐप की यूजरनेम फीचर, Impersonation & Fraud का खतरा, फोन नंबर के अपराधियों की पहचान करना मुश्किल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

व्हाट्सऐप की यूजरनेम फीचर, Impersonation & Fraud का खतरा, फोन नंबर के अपराधियों की पहचान करना मुश्किल

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group