Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला पायलट घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कासगंज जिले में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। विमान नेशनल हाईवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई।

स्थानीय सूत्रों और पुलिस के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान विमान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और नेशनल हाईवे के समीप एक खेत में गिर पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल महिला पायलट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

महानिदेशालय ने एक बयान में बताया, ‘‘अलीगढ़ में उड़ान प्रशिक्षण में लगा चेतक एविएशन सेसना 152 विमान वीटी-एएफबी कासगंज के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला प्रशिक्षु पायलट के सुरक्षित होने की सूचना है।

डीजीसीए के अनुसार, चेतक एविएशन ने जानकारी दी कि विमान का पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।सेसना 152 एक एकल इंजन वाला दो सीट का विमान है, जिसका मुख्य रूप से प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है।

घटना के बारे में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि विमान क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था कि तभी अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी और वह पास के एक खेत में जा गिरा। उन्होंने बताया, ‘‘नीचे आते समय विमान हाई-टेंशन तार से टकरा गया, जिससे तार टूट गए और विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक, घायल प्रशिक्षु पायलट की पहचान महाराष्ट्र निवासी कायनात के रूप में हुई है और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बचाव दलों के साथ मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर दुर्घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई।

बिजली विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी भी क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौके पर पहुंचे।

हाई-टेंशन तार टूटने के बाद आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। जांच में सहायता के लिए अलीगढ़ से भी एक टीम कासगंज पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले अचानक तेजी से नीचे आया था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा।

दिनांक 29.06.2026 को थाना कासगंज क्षेत्रान्तर्गत एक ट्रैनी एयरक्राफ्ट के आपातकालीन लैण्डिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना पर उच्चाधिकारीगण एवं स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उसमें सवार महिला पायलट को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति…

— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) June 29, 2026

Tags: कासगंज में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
Previous Post

BHU के सुश्रुत छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया कनिष्ठ चिकित्सक

Next Post

मप्र: पन्ना में आदिवासी किसान परिवार को खदान से मिला 11.19 कैरेट का हीरा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

मप्र: पन्ना में आदिवासी किसान परिवार को खदान से मिला 11.19 कैरेट का हीरा

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group