बाराबंकी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले के हैदरगढ़ में अवसानेश्वर मन्दिर धाम में गोमती नदी में स्नान करने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुधनापुर गांव के अशोक कुमार पांडेय के पुत्र ऋतिक पांडेय उर्फ हनी (14) तथा गजेंद्र पांडेय (18) सुबह साढ़े नौ बजे अवसानेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान हनी गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा।
सूत्रों ने बताया कि छोटे भाई को डूबता देख कर हैप्पी भी उसे बचाने के लिये नदी में कूद गया लेकिन वह भी डूब गया।
उन्होंने बताया कि हनी को कुछ ही देर में गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, वहीं हैप्पी का शव देर से बरामद हो सका।
प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही की गयी।
— Barabanki Police (@Barabankipolice) June 24, 2026










