लखीसराय जिलान्तर्गत 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त पाये गये 09 फर्जी परीक्षार्थी, 01 मूल परीक्षार्थी, 02 सहयोगी तथा 18 बायोमेट्रिक कर्मी सहित कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बिहार के लखीसराय जिले में आयोजित नीट (NEET) पुनर्परीक्षा के दौरान कदाचार और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर जांच के दौरान 09 फर्जी परीक्षार्थी, 01 मूल परीक्षार्थी, 02 सहयोगी तथा 18 बायोमेट्रिक कर्मियों सहित कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय के चारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित पुनर्परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच में अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पता चला कि कुछ अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोग परीक्षा देने पहुंचे थे।
इस पूरे मामले में फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान कराने और उन्हें परीक्षा में शामिल कराने में कुछ बायोमेट्रिक कर्मियों तथा सहयोगियों की भी संलिप्तता सामने आई।
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 09 फर्जी परीक्षार्थी, 01 वास्तविक परीक्षार्थी, 02 सहयोगी और 18 बायोमेट्रिक कर्मी शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस संगठित गड़बड़ी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या इसका संबंध किसी बड़े परीक्षा माफिया गिरोह से है।
इससे एक दिन पहले लखीसराय की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने पुष्टि की थी कि रविवार शाम नौ फर्जी परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया, जो वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे।
एडीजीपी ने बताया कि गया चिकित्सा महाविद्यालय का छात्र अंकित राज कथित रूप से ‘सॉल्वर’ (प्रश्नपत्र हल करने वाले) की भूमिका में था और उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में लखीसराय में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनांक–21.06.2026 को लखीसराय जिलान्तर्गत 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त पाये गये कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी गई। pic.twitter.com/7eHkEsHJ6S
— Lakhisarai Police (@LakhisaraiP) June 22, 2026










