Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर लगी आग, 13 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर लगी आग, 13 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत की पुष्टि, मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री,किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के जनसंपर्क अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि बचाव दल द्वारा कुल 22 लोगों को केजीएमयू लाया गया जिनमें से 15 को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 13–14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई छात्रों को इमारत की बालकनी से कूदना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल गई, जिससे कोचिंग सेंटर के भीतर मौजूद छात्र फंस गए। आग की लपटें और धुआं बढ़ने पर कई छात्रों ने ऊपर की मंजिलों से कूदकर जान बचाने की कोशिश की।

बचने के लिए कुछ छात्र लाइब्रेरी के फर्स्ट फ्लोर से कूद गए, कुछ ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। बिल्डिंग के पीछे की दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और इमारत में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपना कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ का रुख किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

लखनऊ के अलीगंज में लोक सेवा आयोग के पीछे चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आज दोपहर भीषण आग लग गई !!!

जमीन पर बनी दुकान में आग लगने के बाद धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया, जिससे क्लास ले रहे छात्र भीतर ही फंस गए।

अपनी जान बचाने के लिए बच्चों को दो मंजिला इमारत की छत और संकरे छज्जे से… pic.twitter.com/JwJLzATXMs

— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) June 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंच रहे है. इस दौरान सुरक्षाबल रेस्क्यू अभियान चला रहे है। मृतकों और घायलों के लिए प्रदेश सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। डीजीपी और एसीएस होम मौके पर है. इसी दौरान रेस्क्यू टीम ने एक बिल्ली को आग के बीच से सुरक्षित निकाला।

उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि उन्होंने स्वयं मृतकों के शव देखे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

प्रशासन मृतकों की पहचान, घायलों के उपचार और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

यह आग अलीगंज थाना इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में अपराह्न करीब तीन बजे लगी। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों और ‘हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ वाली गाड़ी को अभियान पर लगाया गया। पुरनिया बाजार से चंद कदमों की दूरी पर स्थित यह इमारत अलीगंज के पॉश रिहायशी इलाके में है, जहां कोचिंग सेंटर और कैफे जैसी जगहें हैं।

अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान के दौरान आग में फंसे लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों को ‘बॉडी बैग’ में लाया गया, जबकि कुछ को कंबल में लपेटा गया था और एम्बुलेंस में ले जाते समय वे बेहोश लग रहे थे। इन लोगों के शवों या घायलों को बगल की इमारत की छत से बाहर निकाला गया।

Tags: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग
Previous Post

केअर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफे

Next Post

हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने से दो मजदूर घायल, आला अधिकारी मौके पर

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post
हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने से दो मजदूर घायल, आला अधिकारी मौके पर

हरदोई में निर्माणाधीन पुल की बीम गिरने से दो मजदूर घायल, आला अधिकारी मौके पर

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group