Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: चार करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चुराने के लिए दोस्तों को दी पार्टी, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गाजियाबाद: चार करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चुराने के लिए दोस्तों को दी पार्टी, आरोपी गिरफ्तार

शादी तय होने की खुशी में गाजियाबाद में अपने सहकर्मियों को पार्टी देने वाला तनिष्क ज्वैलरी शोरूम का कर्मचारी शोरूम से चार करोड़ रुपये से अधिक की चोरी करने का आरोपी निकला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शोरूम में इस कर्मचारी, उसके पिता और महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया है।

गाजियाबाद के आरडीसी में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में 12 जून को हुई चार करोड़ रुपये से अधिक के आभूषणों की चोरी पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए शोरूम के कर्मचारी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और महिला मित्र काजल वर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (नगर) धवल जायसवाल ने बताया कि लगभग 4.30 किलोग्राम सोने की चोरी हुई थी जिसकी जांच में सामने आया है कि नितिन वर्मा ने अपने साथी चितरंजन उर्फ चिंटू के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-शहर) धवल जायसवाल ने बताया कि वारदात से एक दिन पहले, 11 जून को नितिन ने अपनी शादी तय होने की खुशी में शोरूम के कर्मचारियों को पार्टी दी थी एवं इस पार्टी के दौरान कर्मचारियों को शराब पिलाई गई थी।

डीसीपी के अनुसार शोरूम के अकाउंटेंट गौतम राज को भी अधिक शराब पिलाई गई जिसके बाद उसके बैग से शोरूम की चाबी चुरा ली गई।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 12 जून की सुबह करीब सात बजे, नितिन अपने साथी चितरंजन के साथ शोरूम पहुंचा, शोरूम खोला और कीमती सोने के आभूषण चुरा लिए।

जायसवाल ने बताया कि चोरी के बाद आरोपियों ने आभूषणों और नकदी का बंटवारा कर लिया था। उन्होंने कहा कि कुछ आभूषण मेरठ में बेचे गए, जबकि शेष सामान और नकदी अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस के अनुसार, नितिन की महिला मित्र काजल वर्मा ने चोरी के आभूषणों को ठिकाने लगाने और बेचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद के साईं फाटक, अवंतिका क्षेत्र से नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा और महिला मित्र काजल वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लगभग दो किलोग्राम सोने के आभूषण, 6.5 लाख रुपये नकद, एक 12 बोर तमंचा और 6 कारतूस बरामद किए हैं।

जायसवाल ने बताया कि चोरी किए कुछ आभूषण पहले ही बेच दिए गए थे, जबकि बरामद किए गए सोने और नकदी को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में चितरंजन उर्फ चिंटू एवं कुछ अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

मेरठ के उस सुनार की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिसके पास चोरी के कुछ आभूषण बेचे जाने की बात सामने आई है।

Tags: गाजियाबाद: चार करोड़ रुपये मूल्य
Previous Post

गोरखपुर में अध्यापक की आत्महत्या मामले में फरार बीएसए दिल्ली में गिरफ्तार

Next Post

USA, IRAN ने प्रारंभिक समझौते पर किए हस्ताक्षर; प्रतिबंधों में ढील, खुलेगा जलडमरूमध्य

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
USA, IRAN ने प्रारंभिक समझौते पर किए हस्ताक्षर; प्रतिबंधों में ढील, खुलेगा जलडमरूमध्य

USA, IRAN ने प्रारंभिक समझौते पर किए हस्ताक्षर; प्रतिबंधों में ढील, खुलेगा जलडमरूमध्य

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group