अमेरिकी परमाणु ताकत की रीढ़ माने जाने वाले वायुसेना के विशालकाय B-52 स्ट्रेटोफोर्ट्रेस बॉम्बर के कैलिफोर्निया में क्रैश होने की खबर आई है। एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान मोजावे रेगिस्तान के रनवे के पास क्रैश होकर आग के गोले में तब्दील हो गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी 8 लोगों के बचने की संभावना नहीं है। यह विमान कोई सामान्य उड़ान पर नहीं था बल्कि नए आधुनिक राडार सिस्टम के परीक्षण के लिए बेहद संवेदनशील मिशन पर था।
मारे गए लोगों में अमेरिकी वायुसेना के सैन्य कर्मियों के साथ विमान निर्माता कंपनी बोइंग के दो तकनीकी कर्मचारी भी शामिल थे। क्रैश के सही कारणों का पता लगाने के लिए एयरफोर्स सेफ्टी बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है।










