Tuesday, October 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में प्रतिबंधित चीनी मांझे से मंत्री के भतीजे की गर्दन में चोट, आईसीयू में भर्ती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले में गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय गंगवार का 15 वर्षीय भतीजा सोमवार को कथित तौर पर प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में रखा गया है।

यह घटना शहर के व्यस्त श्यामगंज फ्लाईओवर क्षेत्र में हुई। मंत्री के भतीजे एवं एक ब्लॉक प्रमुख के पुत्र वीर सिंह गंगवार स्कूटर से स्टेडियम जा रहे थे। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हवा में लटक रहा चीनी मांझा अचानक उनकी गर्दन में उलझ गया, जिससे गहरा घाव हो गया और वह स्कूटर से गिर पड़े।

राहगीरों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, घायल किशोर को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री संजय गंगवार पीलीभीत से बरेली पहुंचे और अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की।

घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए गंगवार ने कहा कि सरकार ने पहले ही चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। मैं जिला प्रशासन से यह स्पष्टीकरण मांगूंगा कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चीनी मांझा कैसे उपलब्ध है।

मंत्री ने कहा कि वह जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बातचीत कर प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग के खिलाफ पहले से अभियान चलाया जा रहा है, जिसे इस घटना के बाद और तेज किया जाएगा।

आर्य ने कहा, ‘‘जहां भी प्रतिबंधित चीनी मांझा बिकता पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल कर पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बरेली में प्रतिबंधित चीनी मांझे से
Previous Post

बिजनौर में छह महीने बाद ससुराल लौटी पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से हत्या, पति गिरफ्तार

Next Post

गोरखपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट के 22 प्रस्ताव मंजूर: गाय पालन पर 50% सब्सिडी, पशु बीमा में 85% सरकारी मदद; पंचायत वोटर लिस्ट के नियम भी बदले

October 27, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

यूपी में 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

October 27, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में तिहरे हत्याकांड के बाद दो पुलिस अधिकारी निलंबित

October 27, 2026
Next Post

गोरखपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार

Recent Posts

यूपी कैबिनेट के 22 प्रस्ताव मंजूर: गाय पालन पर 50% सब्सिडी, पशु बीमा में 85% सरकारी मदद; पंचायत वोटर लिस्ट के नियम भी बदले

by admin
October 27, 2026
0

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पेश किए गए सभी...

sanketik photo

यूपी में 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 1.70 लाख से अधिक गैर-शिक्षण...

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 40 गेंद शेष रहते हराया; सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

वेलिंगटन, अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और भारत ने मंगलवार...

धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा या 7 को? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी खरीदने का समय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नई दिल्ली, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान...

दिल्ली: पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 15-20 वकीलों के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 27, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने, उन्हें गाली देने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group