Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला जारी!? जल्द मिलेगा जवाब, अमेरिकी कंपनी ओपनडोर भारत में बंद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 11, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

ओमान बंदरगाह के पास एक टैंकर पर हमले के बाद उसमें सवार 22 भारतीयों को बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारतीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले चार दिनों में ओमान तट के निकट अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले व्यापारिक जहाजों पर हमले की यह तीसरी घटना है।

सोमवार को अमेरिकी सेना ने पलाऊ ध्वज वाले एक तेल टैंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें 24 भारतीय नाविक सवार थे। जहाज एमटी मेरिवेक्स के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

अमेरिका ने सोमवार को पलाऊ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हमला किया, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई।

बुधवार की घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी जेसन मीक्स को तलब करके विरोध दर्ज कराया।

तीसरी घटना बृहस्पतिवार को घटी। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ओमान के अधिकारियों के सहयोग से बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और भारतीय चालक दल के सभी 22 सदस्यों को सुरक्षित रूप से तट पर पहुंचा दिया गया है। दूतावास आगे की कार्रवाई के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बाद में पुष्टि की कि जहाज पर हमला हुआ था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में जहाजों से जुड़ी घटनाओं के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘ये हमले वहां तैनात अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए थे।

जायसवाल ने कहा, “हम अपने नौसैनिक समुदाय के कल्याण और सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देते हैं।

अमेरिकी मध्य कमान ने एक बयान में कहा कि उसने गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज एमटी जलवीर को ईरान के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध का कथित तौर पर उल्लंघन करके ईरानी तेल परिवहन करने के प्रयास के आरोप में निष्क्रिय कर दिया।

कमान ने कहा कि चालक दल द्वारा ‘अमेरिकी सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने’ के बाद एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन कक्ष पर हमला किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस सप्ताह हुई घटनाओं में शामिल दो जहाज अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत चल रहे थे, जबकि एक जहाज प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाली श्रेणी में था।

भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया और उसने इस मामले को अमेरिका के साथ मजबूती से उठाया है।

Tags: अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक
Previous Post

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम की घोषणा, यशबर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

Next Post

यूपी के शिक्षण संस्थानों में छात्र कल्याण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश; प्रलोभन या मानसिक दबाव, अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

September 12, 2026
Next Post

यूपी के शिक्षण संस्थानों में छात्र कल्याण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश; प्रलोभन या मानसिक दबाव, अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group