Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukraine ने Russia के अंदरूनी इलाकों में सैन्य कारखानों, ऊर्जा संयंत्रों पर किया हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 10, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

ऊर्जा संयंत्रों और सैन्य कारखानों को निशाना बना कर मॉस्को को रणनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश के तहत यूक्रेन ने बुधवार को रूस के भीतरी क्षेत्रों में कई हमले किए।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने कई सैन्य और ऊर्जा अवसंरचना स्थलों पर हमला किया, जिसमें एक सैन्य कारखाना भी शामिल है। इस बारे में उन्होंने कहा कि यह रूसी ड्रोन और मिसाइलों के लिए कलपुर्जे की आपूर्ति करता था।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की एफपी-5 फ्लेमिंगो लंबी दूरी की मिसाइलों ने चेबोक्सारी में मौजूद उस ठिकाने पर हमला किया, जो अग्रिम मोर्चे से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर चुवाशिया इलाके में है।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में यूक्रेन के 326 ड्रोन मार गिराए।

चुवाशिया के प्रमुख ओलेग निकोलायेव ने मिसाइल हमले की पुष्टि की, लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। ऑनलाइन समाचार संस्थान ‘एस्ट्रा’ ने खबर दी कि यूक्रेनी हमले में वीएनआईआईआर-प्रोग्रेस संयंत्र को निशाना बनाया गया, जहां ड्रोन के लिए एंटीना बनाए जाते हैं।

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस के समारा इलाके में एक रिफाइनरी पर हमला किया। वहां के गवर्नर व्याचेस्लाव फेदोरिशचेव ने बताया कि ड्रोन हमलों से कई औद्योगिक संयंत्र को नुकसान पहुंचा और तीन लोग घायल हो गए।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने रूस के व्लादिमीर इलाके में तेल से जुड़ी दो अवसंरचना को भी निशाना बनाया, जो अग्रिम मोर्चे से लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं।

रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में, एक यूक्रेनी ड्रोन उस इमारत से टकरा गया, जिसमें 19वीं सदी के क्रीमिया युद्ध के दौरान शहर की रक्षा को दर्शाने वाली एक विशाल पेंटिंग रखी थी। रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय क्रेमलिन द्वारा क्रीमिया के सबसे बड़े शहर सेवस्तोपोल के प्रमुख नियुक्त किये गए मिखाइल राजवोजायेव ने कहा कि कलाकार फ्रांज रुबो द्वारा बनाई गई यह पेंटिंग पूरी तरह से नष्ट हो गई।

पिछले हफ्ते, यूक्रेन के हमलों में सेंट पीटर्सबर्ग में एक तेल टर्मिनल में आग लगने और पास के नौसैन्य अड्डे पर भी हमला होने के बाद पुतिन ने रूस की वायु रक्षा को मजबूत करने का संकल्प लिया था।

यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस के 207 में से 181 ड्रोन मार गिराए।

क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनिहुबोव के अनुसार, बुधवार तड़के खारकीव पर 26 ड्रोन के जरिये हमला किया गया, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलों में, पिछले 24 घंटों में इस इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए।

क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव के अनुसार, जापोरिज्जिया और उसके आस-पास के इलाके में रात भर हुए कई रूसी हवाई हमलों में 10 लोग घायल हो गए। ओडेसा में, रूसी ड्रोन हमले में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Tags: Ukraine ने Russia के अंदरूनी
Previous Post

कानपुर में फर्जी अंकपत्र गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 17 घायल; दो की हालत गंभीर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

September 10, 2026
Next Post

बहराइच-सीतापुर मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 17 घायल; दो की हालत गंभीर

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group