Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गोरखपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही मां की रविवार को मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बेलवा डुबौली गांव निवासी नीलम निषाद (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर महिला को शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था और उसने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

नीलम के पति देव निषाद और भाई रितेश ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात के समय अस्पताल में चिकित्सक मौजूद नहीं थे और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण नीलम की मौत हो गई।

घटना से नाराज परिजनों ने रविवार सुबह करीब पांच बजे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर शव रखकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन करीब छह घंटे तक चला और पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। चौरीचौरा के विधायक सरवन निषाद ने भी अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से बातचीत की और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मामले की जांच कराने का आग्रह किया।

अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सर्वजीत प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और अधीक्षक ने किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही से इनकार किया।

Tags: गोरखपुर में प्रसव के बाद
Previous Post

America में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल

Next Post

अयोध्या में श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
अयोध्या में श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

अयोध्या में श्रद्धालुओं का सामान चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group