Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukrain ने Russia के दूसरे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग को फिर बनाया निशाना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Ukrain ने Russia के दूसरे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग को फिर बनाया निशाना

रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में शनिवार सुबह यूक्रेन के ‘‘बड़े पैमाने पर’’ ड्रोन हमले के बाद निवासियों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी।

सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने शहर के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी और चेतावनी दी कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोजदेंको ने कहा कि आसपास के लेनिनग्राद क्षेत्र के ऊपर 141 ड्रोन मार गिराए गए। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने कुल 376 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए।

हालांकि तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग पर यह नया हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए झटका माना जा रहा है। पुतिन लगातार यह दिखाने की कोशिश करते रहे हैं कि यह युद्ध एक दूरस्थ घटना है, जिसका रूस के आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

शनिवार का हमला उस यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद हुआ है, जिसमें बुधवार को शहर के एक तेल टर्मिनल में आग लग गई थी और पास के एक नौसैनिक अड्डे को भी निशाना बनाया गया था। यह हमला सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले हुआ था, जिसे पुतिन निवेश आकर्षित करने के अपने वार्षिक मंच के रूप में प्रस्तुत करते हैं।

पुतिन ने बृहस्पतिवार को फोरम में कहा था कि हाल के यूक्रेनी ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए रूस अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा। इन हमलों ने रूस के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच बनाकर उनके गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम पर भी असर डाला है।

वहीं यूक्रेन में द्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में रातभर हुए रूसी हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रमुख ओलेक्सांद्र हांझा ने शनिवार को बताया कि रूसी बलों ने तीन जिलों पर ड्रोन और तोपखाने से लगभग 30 बार हमला किया।

जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी एक रूसी ड्रोन हमले से पार्किंग स्थल में आग लग गई, जिसके बाद पांच लोगों को चिकित्सीय सहायता लेनी पड़ी। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने दी।

यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने रातभर में 272 ड्रोन से हमला किया, जिनमें से 249 को यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया।

ये ताजा हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए हैं, जब शुक्रवार को पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के आमने-सामने बैठक के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। चार साल पुराने इस संघर्ष पर बातचीत के लिए जेलेंस्की ने पुतिन से सीधी मुलाकात का प्रस्ताव दिया था, लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इसमें ‘‘कोई तुक नजर नहीं आता।

Tags: Ukrain ने Russia के दूसरे बड़े शहर
Previous Post

हल्द्वानी में अमेजन के गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

Next Post

लखनऊ: हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
IGI हवाई अड्डे पर चॉकलेट के पैकेट में छिपाकर लाया गया 396 ग्राम सोना जब्त

लखनऊ: हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group