Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली, मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा में मध्य प्रदेश के एक दंपति में हुए विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घटी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की पोखन (23) पिछले कुछ दिन से अपनी सहेली रागिनी के घर रह रही थी। उसने पांच साल पहले झांसी के छिबराबारी, भेल निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था।

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था। आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया।

एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था।

Join Our Whatsapp Group

पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी।

पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी। पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Tags: मथुरा में पारिवारिक विवाद में
Previous Post

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

उप्र : शासकीय अधिवक्ता की फीस में वृद्धि, शासकीय अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का जताया आभार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

उप्र : शासकीय अधिवक्ता की फीस में वृद्धि, शासकीय अधिवक्ताओ ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का जताया आभार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group