Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना और बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मोदी ने पोस्ट में कहा, ‘‘राज्य की प्रगति के लिए उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

Join Our Whatsapp Group

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामना। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना करता हूं।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

सिंह ने पोस्ट में कहा, ‘‘उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

चौधरी ने कहा, ‘‘प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

बसपा प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बधाई संदेश में ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

मौर्य ने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव राधामोहन दास अग्रवाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत शुभकामना देने वाले सभी नेताओं, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

उन्‍होंने एक पोस्ट में मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा, ‘‘स्‍नेहिल और हृदयस्पर्शी शुभकामना के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, विकसति उत्तर प्रदेश की निर्माण यात्रा में आपका मार्गदर्शन, विश्वास और स्नेह संबल मेरी पूंजी है। यह मेरे लिए निरंतर प्रेरणा व ऊर्जा का अक्षय स्रोत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को हुआ था।

Tags: प्रधानमंत्रीमायावतीराजनाथशाह
Previous Post

पटना के कारगिल चौक पर पहुंचे छात्र छात्राएं, गिरफ्तार रौशन आनंद को रिहा करने की मांग, फैजल खान के गार्ड हिरासत में, फायरिंग करने का आरोप, फैजल हो जल्द गिरफ्तार

Next Post

मथुरा में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली, मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

मथुरा में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली, मौत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group