Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में अमर शहीद हेमू कालाणी की 7 फीट ऊंची नई प्रतिमा पहुंची पार्क में, जल्द होगा भव्य अनावरण

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 31, 2026
in अयोध्या, देश
0
अयोध्या में अमर शहीद हेमू कालाणी की 7 फीट ऊंची नई प्रतिमा पहुंची पार्क में, जल्द होगा भव्य अनावरण

अयोध्या, सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिंधु सेवा समिति (पंजीकृत) के प्रयासों से अमर शहीद हेमू कालाणी की नवीन प्रतिमा का शीघ्र ही भव्य अनावरण किया जाएगा। जयपुर में विशेष रूप से तैयार कराई गई 7 फीट ऊंची प्रतिमा अयोध्या पहुंच चुकी है और इसे अमर शहीद हेमू कालाणी पार्क, तहसील परिसर में पुनर्स्थापित किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अमृत राजपाल ने बताया कि नई प्रतिमा संसद भवन में स्थापित अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा की तर्ज पर तैयार कराई गई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे प्रयास अब सफल हो गए हैं और जल्द ही प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अमृत राजपाल ने बताया कि प्रतिमा निर्माण एवं स्थापना कार्य में अमृत बॉटलर्स के निदेशक राकेश लधानी एवं उनके परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। उनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है।

संस्था के उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल ने बताया कि प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया के दौरान समिति के पदाधिकारी तीन बार जयपुर गए थे। वहां विशेष आदेश देकर प्रतिमा तैयार कराई गई, जो अब अयोध्या पहुंच चुकी है। प्रतिमा को क्रेन की सहायता से सुरक्षित रूप से उतारकर पार्क परिसर में रखा गया है।

इस अवसर पर अमर शहीद हेमू कालाणी पार्क में सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल, महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल, संरक्षक मोहन मध्यान, उपाध्यक्ष जय प्रकाश क्षेत्रपाल, मंत्री गोविंद चावला, पुरुषोत्तम दास, प्रकाश नंदवानी, विकास अंदानी, गिरीश त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, सरोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके अनावरण समारोह की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

Tags: अयोध्या में अमर शहीद हेमू कालाणी
Previous Post

उत्तर प्रदेश में हवा और हल्की बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत, बस्ती बना सबसे गर्म स्थान

Next Post

उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति; संख्या बढ़कर हुई 37

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों पर लिया स्वतः संज्ञान; कल होगी सुनवाई

उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति; संख्या बढ़कर हुई 37

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group