अयोध्या, कोतवाली रुदौली क्षेत्र के शारदा सहायक नहर में शनिवार को ज्ञानदीप मॉडर्न स्कूल डेहवा जसमड वार्ड बाबू कल्याण सिंह में अज्ञात युवक की लाश पाई गई। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि नगर पालिका परिषद के ज्ञानदीप मॉडर्न स्कूल डेहवा मजरे जसमड बाबू कल्याण सिंह वार्ड के सामने बनी नहर पुलिया के दूसरे खम्भे के पास एक अज्ञात शव पेट के बल चित अवस्था में है। शव लगभग 15 से 20 दिन पुराना होना प्रतीत हुआ।
लगभग 25 वर्ष के युवक के शव का पंचनामा उपनिरीक्षक देवेंद्र त्रिपाठी ने कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शव की काफी लोगों से पहचनवाने की कोशिश की गयी लेकिन कोई पहचान नहीं सकी।

