Sunday, August 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CM Yogi Big Decision: रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी अलर्ट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिला यात्री एक सहयोगी के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को मिलकर व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं त्योहार के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘एंटी-रोमियो स्क्वॉड’ को सक्रिय रखने और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलों में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में उन्होंने प्रदेश में जलभराव, बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था, चीनी की उपलब्धता, आगामी गन्ना पेराई सत्र तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मद्देनजर बस चालकों की जांच और निगरानी के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस चलाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि ऑटो और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन सुनिश्चित करते हुए महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं।

आदित्यनाथ ने बैठक में प्रदेश के विभिन्न मंडलों और जिलों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मण्डलायुक्तों तथा नोएडा प्राधिकरण से जलभराव वाले क्षेत्रों और उसके कारणों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं भी अनावश्यक जलभराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों को चिह्नित कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पम्पिंग स्टेशन स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने सभी महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को स्थानीय पार्षदों के साथ फील्ड में जाकर जलभराव और सफाई व्यवस्था देखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे चिह्नित कर तत्काल हटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 19 बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बलिया, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।

Tags: CM Yogi Big Decision
Previous Post

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमीन मालिक की सहमति के बिना नहीं हो सकता बैनामा, अपनानी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, दो लड़कियों पर संदेह

August 23, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: रसोइयों का मानदेय बढ़ा, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मिली राहत

August 22, 2026

Recent Posts

sanketik photo

CM Yogi Big Decision: रक्षाबंधन पर महिलाओं और एक सहयोगी को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, एंटी-रोमियो स्क्वॉड भी अलर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की रात से 28...

हाथरस: 70 वर्षीय व्यक्ति ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, जांच में गर्भवती होने की पुष्टि

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

हाथरस जिले में 16 वर्षीय पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: जमीन मालिक की सहमति के बिना नहीं हो सकता बैनामा, अपनानी होगी अधिग्रहण प्रक्रिया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सड़क चौड़ीकरण के लिए निजी भूमि लेने के मामले में कहा है...

मथुरा: बालिका आश्रय गृह में 14 वर्षीय नाबालिग मृत मिली, दो लड़कियों पर संदेह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

मथुरा, वृन्दावन क्षेत्र में राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय एक लड़की मृत पाई गई। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस...

Mumbai Ganesh Utsav: दक्षिण मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची गणपति प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 23, 2026
0

दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की 22 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा गिरने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group