Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2026, LSG vs PBSK: पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 23, 2026
in खेल, देश
0
IPL 2026, LSG vs PBSK: पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

लखनऊ, लगातार छह मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स की टीम को इस निराशा को भुलाकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

पंजाब ने अपने पहले छह मैच जीते थे लेकिन 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड 265 रन का लक्ष्य हासिल करने के बाद से उसका अभियान नाटकीय रूप से चरमरा गया।

पिछली बार की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स पहले सात मैचों में छह जीत के साथ खिताब की असली दावेदार लग रही थी लेकिन लगातार छह हार झेलने के कारण उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं।

अब पांचवें स्थान पर काबिज पंजाब को न केवल शनिवार को यहां अपने अंतिम लीग मैच में एलएसजी को हराना होगा, बल्कि प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए रविवार के दो मैचों (मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम दिल्ली कैपिटल्स) के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

Join Our Whatsapp Group

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम चाहेगी कि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही अपने-अपने मैच हार जाएं।

अगर राजस्थान रॉयल्स मुंबई को हरा देती है तो पंजाब की उम्मीदें आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी, वहीं अगर केकेआर दिल्ली कैपिटल्स को हरा देती है तो मामला नेट रन रेट पर अटक सकता है। पंजाब का नेट रन रेट केकेआर से थोड़ा बेहतर है।

लेकिन अगर मगर की बात आने से पहले पंजाब को लंबे समय से चले आ रहे खराब प्रदर्शन के बाद अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने की जरूरत है।

उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली की सत्र की शुरुआत की तरह आक्रामक होकर नहीं खेल पा रहे हैं।

प्रियांश ने अपनी पिछली सात पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है और वह पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। प्रभसिमरन भी अपनी प्रदर्शन में निरंतरता लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने भी अपनी पिछली पांच पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। कोनोली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं।

कप्तान अय्यर का प्रदर्शन भी इस दौरान अच्छा नहीं रहा। वह छह मैच में केवल एक बार ही पचास रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। उसका मध्य क्रम भी नहीं चल पा रहा है जबकि उसकी फील्डिंग भी काफी खराब रही है।

जहां तक एलएसजी का सवाल है तो इस सत्र में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह पिछले 10 मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल करने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है।

एलएसजी ने अपने घरेलू स्टेडियम में हाल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और उसकी टीम इसी प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी। पिछले कुछ मैचों में एलएसजी के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का शानदार प्रदर्शन रहा है।

पिछले मैच में इस जोड़ी ने मात्र 8.2 ओवरों में 109 रन जोड़े थे। अगर एलएसजी को घरेलू दर्शकों के सामने अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना है तो इन दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

निकोलस पूरन भी अपनी पिछली चार पारियों में मात्र 87 रन बनाने के बाद अपनी लय वापस पाने की कोशिश करेंगे। कप्तान ऋषभ पंत ने इस सत्र में केवल एक अर्धशतक लगाया है। वह भी इस सत्र का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।

गेंदबाजी विभाग में यह देखना होगा कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले मैच में अनुपस्थित रहने के बाद वापसी करते हैं या नहीं।

Tags: IPL 2026 LSG vs PBSK
Previous Post

SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को प्रस्तावित हड़ताल बातचीत के बाद स्थगित

Next Post

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत

Recent Posts

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group