अयोध्या, तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह ने की। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस,विद्युत विभाग के समस्या ज्यादा आई।
यासमीन बानो ने गोगावा और दल सराय गांव की वरासत विवादित करने की शिकायत की। तीन गांव की वरासत दर्ज हो जाने के बावजूद वरासत विवादित करने का आरोप लेखपाल पर लगाया। अरमान अहमद निवासी विरहिमपुर ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण की कार्यदाई संस्था की लापरवाही से स्ट्रीट लाइट का तार टूटने की शिकायत की।
काशीपुर के सुबोध मिश्र ने खेतौनी की जमीन पर से पुराने विद्युत कनेक्शन के अवैध रूप से विद्युत केबिल लाइन मैंने के जोड़ने की शिकायत की। विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रीय जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुना।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायत आई। मौके 11 शिकायत का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार, सीओ आशीष निगम, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, ईओ प्रेमनाथ, बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा, कोतवाल संजय मौर्य, शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।

