Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 9, 2026
in देश
0
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख होंगे। वाइस एडमिरल स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन फिलहाल पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है।

फ्लैग ऑफिसर एक जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे और वह संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ हैं।

वह खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), ब्रिटेन के श्रीवेनहैम स्थित ‘ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज’, कारंजा स्थित नौसेना युद्ध महाविद्यालय और न्यूपोर्ट स्थित ‘यूएस नेवल वार कॉलेज’ के पूर्व छात्र हैं।

परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित एडमिरल ने अपने नौसैनिक करियर में अनेक महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ तथा प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है। इनमें मिसाइल पोत आईएनएस विद्युत और आईएनएस विनाश; मिसाइल कॉर्वेट आईएनएस कुलिश; निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मैसूर; तथा विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य की कमान शामिल है।

रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) के रूप में कार्य किया तथा भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय नौसेना सुरक्षा दल की स्थापना में भी प्रमुख रूप से शामिल रहे, जो नौसेना के सभी परिचालन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करता है।

इसके बाद उन्होंने फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के प्रशिक्षण एवं परिचालन मूल्यांकन संगठन का नेतृत्व किया तथा तत्पश्चात पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किए गए। ‘स्वॉर्ड आर्म’ की कमान संभालने के बाद उन्हें फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप तथा भारत सरकार के ऑफशोर सुरक्षा एवं रक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद फ्लैग ऑफिसर ने पश्चिमी नौसेना कमान में चीफ ऑफ स्टाफ, कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक तथा नौसेना मुख्यालय में चीफ ऑफ पर्सोनल के रूप में कार्य किया। वर्तमान दायित्व संभालने से पूर्व वे नौसेना मुख्यालय में वाइस चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यताओं में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से बीएससी; कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कोच्चि से दूरसंचार में एमएससी; किंग्स कॉलेज, लंदन से रक्षा अध्ययन में एमए; मुंबई विश्वविद्यालय से सामरिक अध्ययन में एमफिल; तथा मुंबई विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पीएचडी शामिल हैं।

Tags: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
Previous Post

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के दो और तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान द्वारा UAE पर मिसाइल तथा ड्रोन हमला

Next Post

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रामनी (सेवानिवृत्त) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रामनी (सेवानिवृत्त) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रामनी (सेवानिवृत्त) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Recent Posts

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी...

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group