Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत में पुलिस चौकी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

बागपत जिले में पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार युवक को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था, जहां उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में लापरवाही के आरोप में एक चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक के परिजनों ने हालांकि आरोप लगाया है कि युवक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को आत्महत्या बताकर उसे दबाने की कोशिश कर रही है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि निरपुड़ा गांव निवासी रोहित (23) को हाल ही में हुई चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दोघट थाना क्षेत्र के भदाल चौकी लाया गया था।

उन्होंने कहा, “पूछताछ के बाद उसे उसके परिजनों को सौंपा जाना था, जिन्हें भी चौकी पर बुलाया गया था।”

एसपी ने बताया कि इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर चौकी के अंदर पंखे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारकर बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर दोघट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

जिलाधिकारी से चर्चा के बाद मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

एसपी ने कहा, “जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

यूपी – बागपत भड़ल पुलिस चौकी में रोहित (22) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस रोहित को चोरी के आरोप में गिरफ्तार करके लाई थी.

हंगामे के बाद SP बागपत सूरज राय ने चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह और 2 कांस्टेबल सस्पेंड किए है. pic.twitter.com/GgEYtjMHiJ

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 2, 2026

Tags: बागपत में पुलिस चौकी में युवक
Previous Post

राजस्थान पुलिस ने व्हाट्सऐप पर ‘बॉस’ बनकर 5.30 करोड़ रुपये की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 17 साइबर ठग गिरफ्तार

Next Post

सिद्धार्थनगर: जर्जर टंकी से नीचे गिरकर एक लड़के की मौत, दो घायल; दो अन्य को सेना के हेलीकॉप्टर से नीचे बचाया

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
सिद्धार्थनगर: जर्जर टंकी से नीचे गिरकर एक लड़के की मौत, दो घायल; दो अन्य को सेना के हेलीकॉप्टर से नीचे बचाया

सिद्धार्थनगर: जर्जर टंकी से नीचे गिरकर एक लड़के की मौत, दो घायल; दो अन्य को सेना के हेलीकॉप्टर से नीचे बचाया

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group