Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में पिछले सप्ताह एक जन्मदिन की पार्टी में एक ही परिवार के तीन युवकों की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि 25 अप्रैल की रात जिले के खुर्जा इलाके में सुभाष रोड पर एक जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद को लेकर तीन युवकों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जीतू सैनी बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।

उन्होंने बताया कि तीहरे हत्याकांड मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम जगह-जगह दबिश दे रही थी। इसी दौरान आज सुबह खुर्जा नगर तथा अनूप शहर थाने की पुलिस एवं स्वाट टीम धराऊ चौकी थाना खुर्जा देहात के पास संदिग्ध वाहनों का निरीक्षण कर रही थी तभी स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की।

एसपी ने बताया कि कुछ दूरी पर झाझर रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया व दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृत बदमाश की पहचान खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के पंजाबियान मोहल्ले के रहने वाले जीतू सैनी के रूप में हुई है और वह हाल में खुर्जा इलाके में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी था तथा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम व थाना अनूपशहर पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी मोहित कुमार को बांह में गोली लगी है और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा खुर्जा नगर के थाना प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह और स्वाट टीम (स्‍पेशल वेपन्‍स एंड टैक्टिल टीम) के मुख्य आरक्षी कपिल नैन की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।

सिंह ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि सैनी 25/26 अप्रैल की दरमियानी रात खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में सुभाष रोड पर एक जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन युवकों अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पांच अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Tags: बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड
Previous Post

गोरखपुर में आभूषण दुकान लूटकांड के पांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो घायल

Next Post

सुलतानपुर में आंधी-तूफान से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत

Related Posts

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

July 28, 2026
हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी
उत्तर प्रदेश

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

July 28, 2026
गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group