Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सरकार का दावा: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में एलपीजी आपूर्ति स्थिर, अयोध्या में नही हुई bpcl की आपूर्ति

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान : एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग न करें, LNG के दो जहाज जल्द भारत पहुचेगे

सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न व्यवधानों के बावजूद पूरे देश में घरेलू एलपीजी आपूर्ति स्थिर है और वितरकों में किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं मिली है।

नई दिल्ली में आयोजित एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार प्रभावी प्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जैसे घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग अवधि बढ़ाना और अवैध बिक्री को रोकने के लिए डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड लागू करना।

उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड के उपयोग को 90 प्रतिशत तक बढ़ाना था लेकिन यह पहले ही 92 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक आपूर्ति भी 70 प्रतिशत तक बहाल हो चुकी है।

पिछले पांच दिन के आंकड़ों के अनुसार, 5 किलो सिलेंडर की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। 3 अप्रैल से लगभग 7 हजार जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं, जिसके कारण लगभग एक लाख 5 किलो सिलेंडर की बिक्री हुई है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर, देशगरिमा ने 97 हजार मीट्रिक टन से अधिक कच्चे तेल को लेकर 18 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पिछले 48 घंटों में दो भारतीय जहाजों, वीएलसीसी सनमार हेराल्ड और बल्क कैरियर जग अर्नव ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए फारस की खाड़ी में लौटते समय गोलीबारी की घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई है और उन्होंने आश्वासन दिया कि मंत्रालय चालक दल के साथ लगातार संपर्क में है और स्थिति पर नजर रख रहा है।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव असीम आर. महाजन ने कहा कि विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है और सरकार के प्रयास इस क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सूचना साझा करने के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ निरंतर संपर्क में है।

महाजन ने कहा कि मंत्रालय का समर्पित नियंत्रण कक्ष कार्यरत है और भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में रहकर समय पर सहायता प्रदान करने और प्रश्नों का समाधान करने का कार्य कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने कल सऊदी अरब का दौरा किया और वहां के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, ऊर्जा तथा विदेश मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

Tags: देश में एलपीजी आपूर्ति स्थिर
Previous Post

अमेठी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

Next Post

यूपी में एक साथ 40 IAS अफसर तबादला, 8 डीएम को फिर मिली जिले की कमान

Related Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
Next Post
केंद्र में शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में फेरबदल: नीरज मित्तल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव नियुक्त

यूपी में एक साथ 40 IAS अफसर तबादला, 8 डीएम को फिर मिली जिले की कमान

Recent Posts

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए...

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में एक परिवार के चार सदस्यों ने खुद पर...

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group