Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में चार महीने तक घर में बेटी का शव रखने के मामले में पिता हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
मेरठ में चार महीने तक घर में बेटी का शव रखने के मामले में पिता हिरासत में

मेरठ जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 35 वर्षीय बेटी का शव करीब चार महीने तक घर में ही रखने का मामला सामने आया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के अनुसार जिले के सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कई महीनों से घर बंद कर कहीं चला गया एक व्यक्ति हाल ही में वापस लौटा है। जब उससे उसकी बेटी के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पहले टालमटोल किया, लेकिन बाद में बताया कि बीमारी के कारण उसकी बेटी की मृत्यु हो गई थी और उसने शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उदय भानु बिस्वास (76) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। वह मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास (35) के साथ रहते थे। प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की मौत एक दिसंबर 2025 को कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किसी को इसकी सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार किया। वह कई दिनों तक शव के साथ घर में ही रहा और दुर्गंध को छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करता रहा।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी घर में कूड़ा भरकर हरिद्वार चला गया था और हाल ही में वापस लौटा। शुक्रवार को रिश्तेदारों को शक होने पर वे घर पहुंचे। घर से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Tags: मेरठ में चार महीने तक घर में बेटी का शव
Previous Post

CSK vs DC, IPL 2026: 11 APRIL, सीएसके खाता खोलने को बेताब, सैमसन और गायकवाड़ पर होगा दबाव

Next Post

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group