इंडोनेशिया में कुदरत का कहर टूटा है, जहाँ 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को दहला दिया है। भूकंप इतना भीषण था कि कई स्थानों पर धरती फट गई और देखते ही देखते कई इमारतें ध्वस्त हो गईं।
भूकंप के झटके महसूस होते ही प्रभावित इलाकों में भगदड़ का माहौल बन गया। लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर दौड़ने लगे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
भूकंप की तीव्रता और समुद्री हलचल को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। खतरे को भांपते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।
तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट है हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने कहा कि इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटीय इलाकों में भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठ सकती हैं। प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी देते हुए तटीय इलाकों में रहने वालों को घर खाली करवा दिए है।




