Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सरकार ने व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मोबाइल संदेश ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू करने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। उद्योग जगत की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

‘सिम-बाइंडिंग’ नियम के तहत संदेश मंच को मोबाइल पर अपनी सेवा तभी उपलब्ध करानी होगी, जब उसमें सक्रिय सिम कार्ड मौजूद हो।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने ऐप के वेब संस्करण के लिए अनिवार्य छह घंटे के लॉग-आउट नियम को भी बदलकर जोखिम विश्लेषण आधारित लॉग-आउट प्रणाली लागू करने का फैसला किया है।

डीओटी ने 28 नवंबर 2025 को प्रमुख ऐप-आधारित संचार सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी कर कहा था कि वे 26 फरवरी से सेवाओं को उपकरण में सक्रिय सिम कार्ड से लगातार जोड़कर रखें और 28 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट दें।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ उद्योग से मिले अनुरोधों के बाद सरकार ने ‘सिम-बाइंडिंग’ नियम लागू करने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।’’

पहले जारी निर्देशों में संदेश मंच के वेब संस्करण से छह घंटे बाद उपयोगकर्ताओं को स्वतः लॉग-आउट करने का प्रावधान था। अब इसके बजाय एआई आधारित जोखिम विश्लेषण के आधार पर लॉग-आउट किया जाएगा।

डीओटी ने यह नियम इसलिए प्रस्तावित किया था क्योंकि साइबर अपराधी बड़े पैमाने पर डिजिटल धोखाधड़ी के लिए इस खामी का फायदा उठा रहे थे।

विभाग के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के खाते संबंधित सिम हटाने, निष्क्रिय होने या विदेश ले जाने के बाद भी सक्रिय रहते हैं जिससे गुमनाम ठगी, ‘रिमोट डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी और भारतीय नंबर का इस्तेमाल कर सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने जैसी घटनाएं संभव हो जाती हैं।

डीओटी का कहना है कि सक्रिय सिम से निरंतर ‘डिवाइस-बाइंडिंग’ और समय-समय पर लॉग-आउट से हर सक्रिय खाते और वेब को केवाईसी-प्रमाणित सिम से जोड़ा जा सकेगा, जिससे ‘फिशिंग’, निवेश धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और ऋण घोटालों में इस्तेमाल होने वाले नंबर का पता लगाना आसान होगा।

उद्योग जगत ने हालांकि इस कदम का विरोध किया है। ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) ने इस नियम की कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं। बीआईएफ जो मेटा, गूगल जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

डीओटी सचिव अमित अग्रवाल को 23 फरवरी को लिखे पत्र में बीआईएफ ने एक वरिष्ठ वकील की राय का हवाला देते हुए कहा कि टेलीकम्युनिकेशंस (टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी) संशोधन नियम, 2025 और सिम-बाइंडिंग से जुड़े निर्देश 2023 के मूल टेलीकम्युनिकेशंस अधिनियम के दायरे से बाहर एवं असंवैधानिक हो सकते हैं।

Tags: टेलीग्रामव्हाट्सऐपसिग्नल जैसे
Previous Post

क्रीमिया में रूसी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

Next Post

मेरठ में करोड़ों रुपये की GST धोखाधड़ी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

देश

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

November 3, 2026
देश

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

November 3, 2026
Next Post

मेरठ में करोड़ों रुपये की GST धोखाधड़ी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

नई दिल्ली, व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल को लेकर प्रस्तावित सिम-बाइंडिंग व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। हालांकि, दूरसंचार...

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाले एक फर्जी ‘डोमेन’ के बनाये जाने को...

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बहराइच जिले में एक उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान पानी से भरा पारदर्शी टैंक फटने से चार बच्चे...

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र (127) की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में नामजद दो पूर्व उप-जिलाधिकारियों...

प्रतापगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विरोध पर रची गई थी खौफनाक साजिश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छह दिनों से लापता एक युवक का शव सोमवार देर शाम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group