Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LSG Vs DC, IPL 2026: लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से, पंत पर रहेगा दबाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 1, 2026
in खेल
0
LSG Vs DC, IPL 2026: लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से, पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ऋषभ पंत पर प्रदर्शन में सुधार का काफी दबाव रहेगा।

पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे । प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढा दी थी।

इस साल उनके पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है।

अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है।

तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है । स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है । मिचेल मार्श और एडेन माक्ररम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है । पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था । वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोड़ियों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी । इस सत्र में उन्हें शीर्षक्रम में स्थिरता की उम्मीद होगी । केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, अभी तय नहीं है।

मध्यक्रम को मजबूती देने के लिये डेविड मिलर को लाया गया है जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं।

चोट के कारण मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है । कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास है । उनके साथ लुंगी एंगिडि भी हैं जो टी20 विश्व कप में जबर्दस्त फॉर्म में थे।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान ), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीज्के, एडेन माक्ररम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिच नॉर्किया, जोश इंगलिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मनिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतिश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स,आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चामीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी दर, पाथुम निसांका, लुंगी एंगिडि, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी नटराजन, माधव तिवारी, करूण नायर, साहिल पारख ।

मैच का समय : शाम 7.30 से।

Tags: IPL 2026LSG Vs DC
Previous Post

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आयकर विभाग से 296 करोड़ रुपये का कर मांग नोटिस

Next Post

सरकार ने ONGC, IO के कुओं से निकलने वाली गैस की कीमत बढ़ाई

Related Posts

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

July 24, 2026
भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज
खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी बने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

July 23, 2026
UP T20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ-कानपुर में; सीजन के टिकट लॉन्च
उत्तर प्रदेश

UP T20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से लखनऊ-कानपुर में; सीजन के टिकट लॉन्च

July 23, 2026
Next Post
सरकार ने ONGC, IO के कुओं से निकलने वाली गैस की कीमत बढ़ाई

सरकार ने ONGC, IO के कुओं से निकलने वाली गैस की कीमत बढ़ाई

Recent Posts

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group