Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बच्चों में देरी से चलना-बैठना हो सकता है गंभीर आनुवंशिक बीमारी एसएमए का संकेत, समय पर जांच जरूरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
बच्चों में देरी से चलना-बैठना हो सकता है गंभीर आनुवंशिक बीमारी एसएमए का संकेत, समय पर जांच जरूरी

अगर आपका बच्चा बैठना या चलना देरी से शुरू करता है, उसके पैरों में हलचल कम होती है या उसे बार-बार निमोनिया हो रहा है तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है क्योंकि चिकित्सकों का मानना है कि ये संकेत एक गंभीर आनुवंशिक बीमारी ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी’ (एसएमए) के हो सकते हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, चिंताजनक बात यह है कि अधिकतर अभिभावकों को इसका अंदाजा तब होता है, जब बीमारी गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी होती है।

राज्य की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में सात अप्रैल 2025 को मेडिकल जेनेटिक विभाग की स्थापना के बाद मात्र 12 महीने में ही एसएमए के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

एसएमएस अस्पताल के मेडिकल जेनेटिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रियांशु माथुर ने कहा, ‘‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी अक्सर जन्म के समय दिखाई नहीं देती। बच्चा सामान्य लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, उसके पैरों में कमजोरी आने लगती है। धीरे-धीरे पैरों की हलचल कम हो जाती है और बच्चा सामान्य बच्चों की तुलना में समय पर बैठना या चलना शुरू नहीं कर पाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एसएमए एक आनुवंशिक बीमारी है, जो मांसपेशियों को कमजोर कर देती है। यदि माता-पिता दोनों इस बीमारी के वाहक हैं, तो उनके बच्चे में इस बीमारी के होने का खतरा 25 प्रतिशत तक रहता है, भले ही माता-पिता में कोई लक्षण न हों।’’

चिकित्सक के अनुसार, यदि किसी परिवार में पहले से कोई बच्चा इस बीमारी से पीड़ित है, तो भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकना सबसे महत्वपूर्ण है जिसके लिए गर्भधारण से पहले या शुरुआती गर्भावस्था में ‘जेनेटिक टेस्टिंग’ और परामर्श जरूरी है।

माथुर ने कहा, ‘‘घबराने की जरूरत नहीं है। अब इस बीमारी का इलाज संभव है और देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों सहित एसएमएस अस्पताल में इसका उपचार उपलब्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जानकारी के अभाव में कई मरीज उपचार के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के चक्कर लगाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सवाई मानसिंह अस्पताल में ‘जेनेटिक टेस्टिंग’ और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। इस बीमारी का दवाओं के साथ-साथ जीन थेरेपी जैसी उन्नत तकनीकों से भी उपचार किया जा रहा है।’’

माथुर ने कहा, ‘‘विभिन्न भारतीय अध्ययनों के अनुसार, देश में लगभग हर 38 से 44 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति एसएमए का वाहक हो सकता है। ऐसे में जागरुकता बेहद जरूरी है। इस बीमारी की समय पर पहचान और सही जानकारी ही इससे लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।’’

सवाई मानसिंह अस्पताल से संबद्ध जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएन सेहरा ने बताया कि एसएमए एक आनुवांशिक बीमारी है।

उनका कहना था कि ऐसे मरीज शत-प्रतिशत तो ठीक नहीं हो पाते हैं, लेकिन दवाओं से इन्हें काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि विशेष दवाओं से बीमारियों के दुष्परिणाम कम हो गए हैं।

डा. सेहरा ने बताया कि साथ ही दवा और थैरेपी से कुछ हद तक मरीज बैठने और चलने तक लग जाते हैं जो पहले संभव नहीं था।

Tags: बच्चों में देरी से चलना-बैठना
Previous Post

केंद्र ने केरोसिन-मुक्त घोषित प्रदेशों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत केरोसिन का किया अस्थायी आवंटन

Next Post

सीतापुर में सरकारी तालाब की जमीन पर 12 साल पहले निर्मित मस्जिद प्रशासन ने ध्वस्त की

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
सीतापुर में सरकारी तालाब की जमीन पर 12 साल पहले निर्मित मस्जिद प्रशासन ने ध्वस्त की

सीतापुर में सरकारी तालाब की जमीन पर 12 साल पहले निर्मित मस्जिद प्रशासन ने ध्वस्त की

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group