Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एसिड अटैक केस में दोषी को हाईकोर्ट से राहत, 10 साल की सजा निलंबित, जमानत मंजूर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
March 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
एसिड अटैक केस में दोषी को हाईकोर्ट से राहत, 10 साल की सजा निलंबित, जमानत मंजूर

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 326-A IPC से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में अहम आदेश पारित करते हुए दोषसिद्ध अभियुक्त अमरनाथ को बड़ी राहत दी है।

न्यायालय ने अभियुक्त की अपील लंबित रहने तक उसकी सजा को निलंबित करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियुक्त को ट्रायल कोर्ट द्वारा IPC की धारा 326-A के अंतर्गत अधिकतम 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी, जो सभी सजाएं साथ-साथ चलने के आदेश के साथ दी गई थीं।

यह आदेश माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा पारित किया गया। मामला जनपद अंबेडकर नगर के थाना अकबरपुर से संबंधित है।
मामला क्या है?

प्रकरण के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था की 16.11.2016 को क़रीब 06:00 बजे सुबह पीड़िता लगभग 18 वर्ष शौच के लिए गई थी, जैसे ही मेवालाल के घर सामने पहुँची वैसे ही बसखारी के तरफ़ से आ रही बुलेरो गाड़ी अचानक ब्रेक ली और पीड़िता रोड के किनारे से हट गई, तभी गाड़ी में आगे वाली सीट बैठे अमरजीत ने तेजाब फेक दिया जिससे चेहरे पर दाहिने तरफ़ और दोनों पैरों पे तेजाब पद गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। अमरजीत और गाड़ी चालक पटेल नगर की तरफ़ भाग गए।

हाईकोर्ट में दोषी अमरनाथ की ओर अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव द्वारा यह दलील दी गई कि वह सजा के बाद केवल कुछ महीनों से जेल में है और मामले में कई गंभीर कानूनी प्रश्न हैं, जिन पर अपील में विस्तृत सुनवाई आवश्यक है।

बचाव पक्ष ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि—

•⁠ ⁠ दोषी अमरनाथ का नाम एफ.आई.आर में लिया गया ना ही पीड़िता के 161 सीआरपीसी के बयान में |
•⁠ ⁠घटना 16.11.2016 की है एफ.आई.आर 16.11.2016 की है मगर मेडिकल 29.11.2016 को कराया जाता है, घटना के 15 दिनों के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाने का कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया I
•⁠ ⁠पीड़िता का एफ आई आर,161 सीआरपीसी के बयान में केवल दो लोगों का घटना कारित करना बताया जाता है, इसमें एक इंसान का नाम लिखा और दूसरा के मुँह पर कपड़ा बाँधा होना बताया जाता है, मगर 164 और कोर्ट के समक्ष पीड़िता तीन लोगो का नामित कर देती है और तीन द्वारा अपराध कारित करना बताती है |
•⁠ ⁠पीड़िता द्वारा न्यायालय में यह कथन किया जाता है कि अमरनाथ ने हाथ पकड़ा था पीड़िता का और अमरजीत ने एसिड फेक था |
• पीड़िता द्वारा न्यायालय में यह बयान दिया जाता है कि वो अमरनाथ को ना पहले से जानती है ना ही पहले कभी मिली है और न्यायालय में उसने अमरनाथ को पहचाना भी नहीं |
• अमरनाथ के ख़िलाफ़ इतना ही आरोप था कि उसके द्वारा पीड़िता का हाथ पकड़ा गया मगर सज़ा उसको धारा 326-ए में हुई जो 326-ए में अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव द्वारा यह भी क़ानूनी प्रश्न उठाया गया कि न्यायालय ने कॉमन इंटेंशन में सजा न देकर अमरनाथ को 326-ए आईपीसी में सजा दी और अपने निर्णय में कहीं भी उल्लेखित नहीं किया कि कैसे हाथ पकड़ने पर बिना धारा 34 आईपीसी के 326-ए में सजा हो सकती है ?

सभी तथ्यों, परिस्थितियों और साक्ष्यों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने पाया कि—
 पीड़िता के बयान में विरोधाभास हैं
 दोषी पर कोई विशिष्ट भूमिका नहीं दर्शायी गई और ना ही उसने एसिड फेका और ना उसका कोई मोटिव साबित था केस में |
 मेडिकल घटना के 15 दिनों बाद कराया गया और डिले का कोई कारण नहीं बताया गया
 अमरनाथ के खिलाफ 326-ए में सजा कैसे साबित होती है इसका निर्णय में कोई उलेख्य नहीं है
 अभियुक्त ट्रायल के दौरान जमानत पर था और उसने कोई दुरुपयोग नहीं किया
 अमरनाथ की मेडिकल कंडीशन लगातार खराब ग़लत में है और उसको न्यायालय द्वारा 20 दिन की इंटरिम बेल भी दी गई थी
 अपील की सुनवाई में काफी समय लगने की संभावना है
 मामले में कानूनी प्रश्न गहन विचार योग्य हैं
इन परिस्थितियों में न्यायालय ने कहा कि बिना मेरिट पर अंतिम राय व्यक्त किए, अभियुक्त को सजा निलंबन का लाभ दिया जाना न्यायसंगत होगा।

Tags: एसिड अटैक केस में दोषी
Previous Post

मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत मिला, शरीर पर गोली लगने का निशान

Next Post

कौशांबी में जमीन बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने पिता की हत्या

Related Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की
उत्तर प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

July 31, 2026
Next Post
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

कौशांबी में जमीन बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने पिता की हत्या

Recent Posts

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित...

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नेपाल के अधिकारियों ने सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन शुरू होने के बाद...

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारतीय मूल के अमेरिकी सेना के एक सर्जन ने एक मरीज के गोल्फ की गेंद के आकार के मस्तिष्क ट्यूमर...

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

Ayodhya: 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर सिंधु सेवा समिति ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

अयोध्या, 74वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव को भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सिंधु सेवा समिति (रजि.)...

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group