प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय मंदिरों में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। लगातार अवकाश से लोगों को पूजा, यात्रा और दर्शन में सुविधा मिलेगी। प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जगह-जगह शोभायात्राएं निकाले जाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 मार्च को ही राम नवमी का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

